प्रॉपर्टी..ना जया..ना बबीता..सामने आई करिश्मा कपूर संग अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की वजह।

ना जायदाद, ना जया, ना बबीता। तीनों में से कोई नहीं थी करिश्मा और अभिषेक की मंगनी टूटने की वजह। 22 साल बाद करीबी शख्स ने खोला कपूर खानदान की लाडली की निजी जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बताया क्यों संजय कपूर की ट्रॉफी वाइफ बनकर, करिश्मा की जिंदगी हुई बर्बाद। जी हां, एक बार फिर कपूर परिवार की लाडली बेटी करिश्मा कपूर का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है।

12 जून को करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में हो गया था। जिसके बाद से ही करिश्मा की निजी जिंदगी खबरों का हिस्सा बनी हुई है और इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

करिश्मा की पर्सनल लाइफ बॉलीवुड खबरों के बाजार में हेडलाइंस में छाई है। वजह वो शख्स है जिसने अपने हालिया इंटरव्यू में करिश्मा की निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने और फिर करिश्मा के तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर की सो कॉल्ड ट्रॉफी वाइफ बनने की वजह का खुलासा किया है। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि सुनील दर्शन ने साल 2002 में आई फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है के दौरान करिश्मा और अभिषेक के साथ काम किया था। इस फिल्म को सुनील दर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। अब अपने हालिया इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने करिश्मा की लाइफ में आई मुश्किलों पर बात की है।

बातों ही बातों में सुनील दर्शन ने बताया है कि आखिर क्यों बेइंतहा प्यार होने के बाद भी करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। सगाई के कुछ महीनों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया, और क्यों कपूर परिवार ने तलाकशुदा बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना दामाद बनाने का फैसला लिया? जबकि संजय और करिश्मा के बीच प्यार का रिश्ता भी नहीं था। करिश्मा और अभिषेक की लव केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच केमिस्ट्री थी इसीलिए हां मैंने भी प्यार किया देखनी होगी। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री उनकी असल जिंदगी के रिश्ते को दिखाती है। इसके बाद जब उनसे करिश्मा और अभिषेक के ब्रेकअप की वजह पूछी गई तब उन्होंने कहा कि उनके अलग होने की वजह आपसी केमिस्ट्री नहीं रिश्ते पर पड़ रहा अंदरूनी दबाव था। सुनील ने आगे कहा कि कभी-कभी उनके अंदरूनी हिस्से से बाहर की बातें समस्याएं पैदा करती हैं और पूरी चीज को बिगाड़ देती हैं। मुझे लगा कि उस समय तक सब कुछ ठीक था। मुझे अब भी लगता है कि करिश्मा और करीना मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।

सुनील दर्शन ने संजय कपूर से करिश्मा की शादी को भी एक गलत फैसला बताया। उनके मुताबिक यह फैसला करिश्मा की अभिषेक से सगाई टूटने के बाद जल्दबाजी में लिया गया एक फैसला था। जिसके चलते करिश्मा की जिंदगी में भारी उथल-पुथल मच गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि यह अचानक लिया गया फैसला था। कुछ तो सितारों से जुड़ा था। फिल्मी स्टार से नहीं सितारों से। हो सकता है कि यह शादी उनकी टूटी हुई सगाई के परिणाम के बाद हुई हो। पता नहीं था कि यह क्या था। मैंने कभी संजय के साथ एक कपल के रूप में नहीं देखा गया था। कुछ चीजें तो किस्मत में होती हैं। इसके आगे सुनील ने यह भी कहा कि करिश्मा को संजय से शादी के बाद एक ऐसी दुनिया में धकेला गया जो उनके लिए बनी ही नहीं थी। करिश्मा दिल्ली के कल्चर में फिट नहीं हो पाई और यह भी उनकी शादी में आई दरार की बड़ी वजह बना था। बता दें कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी बॉलीवुड की आइकॉनिक लव स्टोरीज में से एक रही है जिसे शादी की मंजिल नहीं मिल पाई।

अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान हुआ था। हालांकि कुछ ही महीनों बाद इस मंगनी के टूटने की खबर आई और हर कोई दंग रह गया था। जिसके बाद लोग इसे रिश्ते के टूटने की वजह पर अलग-अलग कयास लगाने लगे थे। किसी ने दोनों के ब्रेकअप की वजह जया बच्चन का खडूस नेचर बताया तो किसी ने करिश्मा की मां बबीता को इस रिश्ते के टूटने का जिम्मेदार कहा। तो वहीं कुछ लोगों ने तो अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर इस रिश्ते को भी उनके टूटने का जिम्मेदार बताया। हालांकि अब सुनील दर्शन के खुलासे ने हर किसी को दंग कर दिया है।

Leave a Comment