लटकी स्किन..झुर्रियां..करीना कपूर के चेहरे पर कैसे निशान? चौंक गए सैफ।

लटकी स्किन, झुर्रियां, आंखों के नीचे गड्ढे। 45 की करीना कपूर पर पड़ी उम्र की मार। पति सैफ के साथ लैविश इवेंट में पहुंची बेबो। एक्ट्रेस का झुर्रियों से भरा चेहरा देख फैंस हो गए मायूस। कुछ नेचुरल ब्यूटी को किया कॉम्प्लीमेंट तो कुछ को हजम नहीं हो रहा करीना का बुढ़ापा।

बॉलीवुड की बेवो करीना कपूर मुंबई में हुए एक लाविश इवेंट में पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। इस रॉयल कपल ने जैसे ही एंट्री ली, पैप्स के कैमरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और खूब वीडियोस और फोटोस क्लिक किए जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। किसी में सैफ करीना को प्यार से निहार रहे हैं तो किसी में बेबो अपना सिग्नेचर पाउच फेस पोज़ दे रही हैं। इसी बीच करीना का एक और वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा बहुत ज्यादा फोकस में है। जिससे उनकी उम्र की लाइंस साफ दिखाई दे रही हैं और यह बात उनके फैंस को खासा हजम नहीं हो रही है। जैसा कि आप देख सकते हैं करीना के चेहरे की स्किन लटक सी गई है और आंखों के नीचे गड्ढे पड़ गए हैं। झुर्रियां साफ दिखाई दे रही हैं। बता दें बेबो 45 साल की हो गई है और यह नेचुरल चेहरे की ही निशानी है। लेकिन फिलर्स और बोटक्स पसंद करने वाले ऑडियंस को यह नेचुरल फेस कुछ खास रास नहीं आ रहा है।

उनके इस वायरल वीडियो में लोगों की तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जिसमें फैंस करीना की नेचुरल ब्यूटी की तारीफ कर रहे हैं और जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वो उसकी क्लास लगा रही हैं। एक यूजर कहते हैं बूढ़ी नहीं है बस उम्र बढ़ रही है। फिर भी खूबसूरत हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा, हां हमारा करीना कपूर वाला दौर भी अब गुजर चुका है। एक यूजर ने करीना को ट्रोल करते हुए कहा, बहुत जल्दी बूढ़ी हो गई। इसके जवाब में कुछ फैंस ने कहा वो रियल है। एक और ने कहा यह बिल्कुल नॉर्मल है। प्लीज एजिंग को नॉर्मल बनाएं। इसे स्वीकार करें। वहीं आउटफिट की अगर बात करें तो जहां इस इवेंट में करीना ब्लैक ड्रेस में नजर आई। साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट पहना हुआ था। उनका यह गॉर्जियस लुक सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस ड्रेस की कीमत लाखों में बताई जा रही है। दूसरी तरफ इस इवेंट के बाद करीना कपूर पहुंच गई अपनी बेस्टी सोनम कपूर की गोद भराई में। अब सोनम का बेबी शोर हो और करीना उनकी खुशियों में शामिल होने ना पहुंचे। ऐसा हो ही नहीं सकता। इस खुशी के मौके पर करीना कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई। उन्होंने डिंपल भाटिया का डिजाइन किया हुआ कुर्ता सेट पहना हुआ था।

आवेदी ब्रांड का यह ब्लू कालीदार गोटा सेट पहने बेबो बला की खूबसूरत लग रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें इस सेट की कीमत ₹15,500 बताई जा रही है। वहीं इस सूट के साथ उन्होंने पेंसिल हील्स भी पहनी हुई थी। जिसकी कीमत ₹5699 बताई जा रही है। जहां दिन में करीना कपूर एलगेंट ब्लैक ड्रेस में दिखी वहीं शाम में उन्होंने अपने देसी लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

Leave a Comment