मीडिया ने तोड़ी करिश्मा की शादी ?संजय संग बचाना चाहती थीं रिश्ता, करीना कपूर ने खोले राज़।

करिश्मा ने की थी संजय संग शादी बचाने की लाख कोशिश। बनते बनते बिगड़ गई बात। बहन करीना ने खोले लो की शादी के बड़े राज। आखिर कैसे टूट गया करिश्मा संजय का प्यार भरा रिश्ता। इस वजह से खत्म हो गई 13 साल की शादी। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। लगभग 2 महीने हो गए लेकिन फिर भी संजय का नाम मीडिया में अब तक ताजा है। हर दूसरे दिन करिश्मा और संजय का नाम ट्रेंड करने लगता है।

लोग संजय और लोू के रिश्ते के बारे में सब कुछ जानना चाह रहे हैं। उनके लव स्टोरी, उनकी शादीशुदा जिंदगी, उनके तलाक की वजह बहुत से फैंस का मानना है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर एकदम परफेक्ट कपल थे। जहां संजय राजाओं की तरह जीना पसंद करते थे, वहीं करिश्मा भी राजकुमारियों की तरह पली बड़ी थी। फिर इस मैच मेड इन हेवन जैसे कपल के बीच क्या गलत हो गया?

कहा जाता है करिश्मा कपूर ने लाख कोशिशें की थी संजय के साथ अपना रिश्ता बचाने के लिए। इस बात की गवाह हैं उनकी बहन करीना कपूर। जी हां, बेबू का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि करिश्मा और संजय अपना रिश्ता बचाना चाहते थे। बिजनेस टकून संजय कपूर के निधन के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनकी टूटी हुई शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

कहा जाता है कि 2003 में ग्रैंड सेरेमनी में शादी करने के 2 साल बाद से ही संजय और करिश्मा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। जैसे ही शादी में परेशानियों की बात खुली तभी से उनकी शादीशुदा जिंदगी लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहने लगी और पब्लिक प्लेटफार्म पर लोगों के क्रिटिसिज्म का शिकार होने लग गया यह कपल। ऐसे में उस वक्त करीना कपूर ने आगे आकर खुलकर बात करने का फैसला किया था कि कैसे लगातार मीडिया की अटेंशन इस कपल के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।

2006 में करीना चेन्नई में प्रियदर्शन की फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उसी दौरान उन्होंने लो की शादी को लेकर खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने अपनी बहन और संजय की शादी में आ रही परेशानियों के बारे में भी बात की थी। बेबो ने कहा था इस बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। हमारे कई शुभचिंतकों ने इस शादी के अंत की भविष्यवाणी भी की थी। लेकिन हमें पता था कि इसे सुलझाया जा सकता है और ऐसा हुआ भी। भला कि शादी में समस्याएं नहीं होती। लेकिन अगर पूरा मुद्दा पब्लिक के बीच डिबेट का विषय बन जाए तो नेचुरली उसका हल होना मुश्किल हो जाता है।

करीना ने यह भी खुलासा किया था कि यह जोड़ा अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहा है। यहां तक कि पैचअप हॉलिडे के लिए भी गोवा गए थे यह दोनों। करीना कपूर ने इस कपल के दोबारा एक होने की उम्मीद भी जताई थी।

हालांकि करीना ने मीडिया को भी खूब खरी-खोटी सुनाई थी क्योंकि मीडिया करिश्मा के पीछे-पीछे गोवा तक पहुंच गया था। उनकी शादी को लेकर स्टेटमेंट लेने के लिए जो बहुत ज्यादा डिसरिस्पेक्टफुल था। करीना ने यह भी बताया कि कैसे 2005 में उनकी बेटी समायरा के जन्म ने इस जोड़े को करीब ला दिया था। करीना ने कहा था कि समायरा उनके बीच एक मजबूत बंधन है।

हालांकि कुछ सालों बाद करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने अलग होने का फैसला आखिरकार कर ही लिया था और 2014 में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी भी दे दी थी। जो 2016 में फाइनल हो गया था।

Leave a Comment