2012 वाली अग्निपथ फिल्म जो आई थी, इस फिल्म में गाना था कैटरीना कैफ का चिकनी चमेली। इस गाने को बहुत पसंद किया गया था। यह गाना चाट बस्टर सॉन्ग था। श्रेया घोषाल ने भी इस गाने को जबरदस्त तरीके से गाया है और अतुल अजय ने बेहतरीन म्यूजिक दिया है। यह गाना श्रेया घोषाल के करियर का वन ऑफ द बिगेस्ट हिट है और कैटरीना कैफ के भी करियर का बड़ा हिट है।
लेकिन श्रेया घोषाल ने इस गाने के बाद एक डिसीजन ले लिया कि वो अब इस तरह के आइटम नंबर्स नहीं गाएगी जिसके अंदर कुछ ऐसी लाइंस हो जिन्हें बोलते हुए एक इंसान घबराए और अपने बच्चों के सामने अपने परिवार के सामने नहीं सुन पाए। श्रेया गोशाल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि चिकनी चमेली सॉन्ग के बाद उन्हें एक और ऐसे ही गाने का ऑफर आया था और यह गाना भी बड़ी फिल्म का हिस्सा था और बड़ी हीरोइन पर पिक्चराइज होना था।
लेकिन श्रेया गोशाल ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया। यह कहते हुए कि वो गाने के लिरिक्स से कंफर्टेबल नहीं थी और लिरिक्स में जिस तरह के शब्द थे चिकन है गटकले इस तरह के शब्द गाने में वह असहज महसूस कर रही थी। श्रेया गोशाल रिकॉर्डिंग के लिए भी गई।
लेकिन जब उन्होंने यह गाना सुना तो वह इसे गा नहीं पाई और इस गाने को उन्होंने रिजेक्ट कर लिया। सोशल मीडिया पर अब श्रेया गोशाल की यह वीडियो वायरल हो रही है और कई लोगों का मानना है कि यह गाना और कोई नहीं बल्कि दबंग टू का गाना फेविकॉल से था। करीना कपूर पर पिक्चराइज इस गाने को ममता शर्मा ने गाया। यह गाना करीना के करियर का सुपरहिट है और यह गाना भी उतना ही बड़ा हिट है जितना कि चिकनी चमेली सॉन्ग हिट है। बट हां इस गाने के लिए इनिशियल चॉइस श्रेया घोषाल थी।
लेकिन जिस तरह के शब्द थे कि मैं तो तंदूरी मुर्गी हूं यार घटका ले सया से। इस तरह के शब्द वाले गाने श्रेया गोशाल नहीं गाना चाहती थी। उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा पीक टाइम देख लिया था और यही वजह है कि समाज को वो कुछ वैल्यूुएबल देना चाहती थी संगीत के रूप में। इसीलिए चाहे गाना हिट था। बड़े प्रोडक्शन हाउस का था। करीना कपूर पर पिक्चराइज होने वाला था। श्रेया गोशाल के करियर की लिस्ट में एक और सुपरहिट चार्ट बस्टर सॉन्ग शामिल हो सकता था। लेकिन उसके बावजूद उन्होंने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया।
