मातम में बदली करणवीर बोहरा की खुशियां। होली पर मशहूर एक्टर के पिता का निधन। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द। दिग्गज प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा की से सदमे में फैंस और सितारे।
होरी पर जहां देश भर में जश्न का माहौल था, वहीं टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक्टर के पिता और जानेमाने फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। करणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी साझा की है।
पिता के लिए उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। पिता को खोने पर करणवीर बोहरा काफी दर्द में है। उन्होंने पोस्ट में अपनी तकलीफ बयां की है। करणवीर ने पिता के साथ कई तस्वीर साझा की है। जिसमें फादर सन का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है। करणवीर ने बताया कि उनकी जिंदगी में उनके पिता का कितना अहम रोल रहा है। उनके पिता ने जिंदगी में उनका हमेशा साथ दिया। उन्हें हिम्मत और हौसले के साथ जिंदगी जीने का तरीका सिखाया है। [संगीत] पिता को याद करते हुए उन्होंने पोस्ट में लिखा है पापा आपसे बहुत प्यार करता हूं।
आपकी कमी मुझे कितनी ज्यादा खलेगी उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जिन लोगों ने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानते हैं कि यह कितना दर्दनाक होता है। लेकिन इस दर्द में भी मुझे इस बात का सुकून है कि आपने एक खूबसूरत जीवन जिया। आपने हमें वैसे ही अलविदा कहा जैसा आप हमेशा चाहते थे। शांति से और बिना किसी को परेशान किए। उन्होंने आगे लिखा। दीदी और मैं काफी प्राउड और ब्लेस्ड महसूस करते हैं। हम हमेशा ग्रेटफुल रहेंगेहमने आपके बच्चों के रूप में जन्म लिया। पापा मेरी जान, मेरा दिल तुझ पर कुर्बान हमेशा। इस पोस्ट [संगीत] के साथ एक्टर ने अपने पिता की कुछ यादगार तस्वीरों को मिक्स करे खूबसूरत सा वीडियो पोस्ट किया है।
जिसमें उनके यंग डेज से लेकर फिल्म सेट पर काम करते हुए कई तस्वीरें शामिल हैं। किसी में वह घोड़े की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं तो किसी में बाइक पर बैठे हुए हैं तो किसी में ट्रैक्टर पर। इन तस्वीरों से साफ जाहिर है कि महेंद्र बोहरा ने अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी है और वह भी बड़े खूबसूरत अंदाज में। अपनी जिंदगी के हर फेस को खुलकर जिया है। करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा की अगर बात करें तो वह लेजेंडरी फिल्म मेकर राजकुमार बोहरा के बेटे थे और वह खुद भी एक फिल्म प्रोड्यूसर रहे थे। वो एक डायरेक्टर और राइटर भी थे।
एक बेहद टैलेंटेड आर्टिस्ट। बता दें महेंद्र बोहरा साल 1946 में राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुए थे। उन्होंने तेजा, टक्कर, लश्कर, प्यार का कर्ज, हमें तुमसे प्यार कितना और गोपाला जैसी फिल्में बनाई थी।
उन्होंने सोनाली बेंद्रे, संजय दत्त, जूही चावला, सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और असरानी जैसी कई सुपरस्टार्सके साथ फिल्में बनाई थी। बता दें एक्टर करणवीर बोहरा के पिता साल 2025 में एक्टर पंकज धीर कीप्रार्थना सभा में भी नजर आए थे। अब महेंद्र बोहरा के निधन की खबर ने फैंस को चौंका कर रख दिया है। वह लगातार परिवार को सांत्वना भेज रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
