करण-अंकिता का हो रहा ‘तलाक’ ?पत्नी ने खोला बड़ा ‘राज़’ !

क्या 11 साल बाद टूटा टीवी के फेमस कपल का रिश्ता। करण अंकिता के अलग होने की उड़ी बड़ी खबर। तलाक की खबर ने मचाया सोशल मीडिया पर हंगामा। शादी के बारे में एक्टर की पत्नी ने खोली पोल।

ट्रोलिंग से उठी अंकिता तो लोगों को दिया करारा जवाब। सच जान उड़े फैंस के होश। जी हां, टीवी के पॉपुलर कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन किसी नए शो या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर।

दरअसल सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें उड़ रही हैं कि 11 साल पुराना यह रिश्ता अब टूटने की कगार पर आ चुका है। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं। टीवी एक्टर करण पटेल जिन्हें कभी छोटे पर्दे का शाहरुख खान भी कहा जाता था। अब इन दिनों अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से यह खबरें तेजी से फैल रही हैं कि करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों 11 साल की शादी के बाद अब अलग हो रही हैं। इन खबरों ने फैंस को भी हैरान कर दिया है क्योंकि करण और अंकिता को हमेशा एक स्ट्रांग कपल के रूप में देखा गया है।

लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर खुद अंकिता भार्गव ने चुप्पी तोड़ी है और जो सच सामने आया है वह इन खबरों से बिल्कुल अलग है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता ने अपने ऊपर हुए ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने साफ कहा मुझे इन ट्रोलिंग और अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। जो लोग करण के बारे में गलत बातें कर रहे हैं वो उनके अपने विचार हैं और समय आने पर उन्हें खुद ही अपनी गलती का एहसास होगा। अंकिता ने आगे अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि मैं किसी के बारे में गलत बोलकर अपने पाप नहीं बढ़ाना चाहती और अब मैं सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर ही ध्यान देती हूं। मेरी शादी को 11 साल हो गए हैं और शादी के दौरान मुझे बहुत ट्रोल किया गया। उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी साफ इशारा दिया है कि उनका रिश्ता मजबूत है और सोशल मीडिया पर उड़ रही यह बातें सब कुछ अफवाह है।

आपको बता दें अभी करण पटेल द 50 शो में नजर आए थे लेकिन पिछले कुछ समय से टीवी इंडस्ट्री से थोड़े दूर थे और इसी बीच उनके करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह कीबातें होने लगी थी। कुछ लोगों ने उनकी की लत को लेकर भी कमेंट किए तो कुछ ने उनकी शादी को निशाने पर ले लिया था। लेकिन अंकिता ने इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए साफ कर दिया कि उनकी शादी में कोई प्रॉब्लम नहीं है।

करण और अंकिता की लव लाइफ की बात करें तो यह है मोहब्बतें किस सेट से यह कहानी शुरू हुई थी और मई 2015 को कपल शादी के बंधन में बंध गया था। आपको बता दें उनका यह रिश्ता परिवार ने बनाया था क्योंकि एक्ट्रेस काम्या पंजाबी से ब्रेकअप के तुरंत बाद यह एक अरेंज मैरिज थी।

शादी के बाद 2019 में करण अंकिता की एक बेटी भी हुई जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा। लेकिन इसके अलावा 2018 में उनका एक भी हो गया था। करण और अंकिता की शादी को 11 साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन हर बार उन्होंने अपने रिश्ते को संभाल के रखा। आज भी यह कपल साथ है और इन अफवाहों के बावजूद उनका रिश्ता बेहद मजबूत बना हुआ है।

Leave a Comment