क्या करण जौहर के एटीट्यूड से हुआ धर्मा प्रोडक्शन बर्बाद?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेवरेटिज्म बहुत चलता है। और जबजब फेवरेटिज्म की बात होती है तो करण जौहर का जिक्र सबसे ज्यादा आता है। कहा जाता है कि करण जौहर वो शख्स है जो अपने ग्रुप के अलावा ना किसी से बात करता है। उन्हें फिल्म में लेना तो दूर की बात। एक बार करण के आप फेवरेट हो गए।

करण आप पर बहुत सारी फिल्में बना देंगे। आलिया भट्ट और वरुण धवन जानवी कपूर इसका जीता जागता एग्जांपल है। करण जौहर के इसी फेवरेटिज्म की वजह से उनकी एक मेगा फिल्म पूरी तरह तबाह हुई और यह फिल्म कई एक्टर्स का करियर तो ले डूबी लेकिन एक पूरा प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म के फ्लॉप होने से इंडिया से निपट गया। यह स्टूडियो था फॉकस्टार स्टूडियो जिसने कलंक को प्रोड्यूस किया था। 2019 में यह फिल्म आई थी। 130 करोड़ के बजट से यह फिल्म बनी थी।

इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने काम किया था। फिल्म बहुत शानदार तरीके से बनाई जा रही थी। इसी फिल्म में माधुरी दीक्षित के लिए एक स्पेशल सॉन्ग रखा गया था। तबाह हो गए। यह गाना माधुरी दीक्षित पर पिक्चराइज होना था और क्योंकि माधुरी दीक्षित हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट डांसिंग डीवा है और उनका डांस और ज्यादा निखर कर आता है जब उन्हें सरोज खान जी कोरियोग्राफ करती है। तो इस तबाह हो गए सॉन्ग के लिए सरोज खान जी ने ही कोरियोग्राफी की थी और इस सॉन्ग को बहुत ही ग्रैंड लेवल पर पिक्चराइज किया गया था। काफी मेहनत लगी थी इस गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए। माधुरी ने भी बहुत रिहर्सल्स की थी और सरोज जी ने भी बहुत मेहनत की थी इस गाने पर।

लेकिन जब यह फिल्म एडिट टेबल पर निकली और फिल्म का टाइमिंग लंबा हो रहा था तो करण जौहर ने यह गाना कटवा दिया। और गाना कटवाने के पीछे रीजन यह था कि करण चाहते थे कि फोकस माधुरी के डांस पर शिफ्ट नहीं हो बल्कि फोकस वरुण धवन और आलिया भट्ट पर ही रहे। और इसी वजह से माधुरी का वो जो डांस सीक्वेंस था तबाह हो गए गाने में उसे कट शॉट कर दिया गया। यह बातें सुनी सुनाई नहीं है। खुद सरोज खान जी ने ये कहा था एक इवेंट में सरोज खान जी पहुंची थी तब उनसे पूछा गया था कि तबाह हो गए गाना बहुत चर्चा में आ रहा है और आपकी बहुत तारीफ हो रही है डांस की। कि आप खुश हैं इस गाने से। तो सरोज खान जी ने क्या जवाब दिया? आप खुद सुनिए। आपका गाना बहुत पसंद किया गया। शुक्रिया। खुश हैं आप गाना देख के? नहीं, एडिटिंग में बहुत काट दिया गया है। नहीं, एडिटिंग में बहुत काट दिया गया है।

जी हां, उन्होंने कहा कि मैं इस गाने से खुश नहीं हूं क्योंकि गाने को काट दिया गया। एक फिल्म जब बनती है तो कई सारे सींस होते हैं जिन्हें उस हिसाब से ही शूट किया जाता है कि अगर हटाना होगा तो यह सीन हटा देंगे। अब कलंक फिल्म में से ना वरुण धवन के सीन कटे, ना आलिया भट्ट के सीनंस कटे, ना आदित्य रॉय कपूर के, ना सोनाक्षी सिन्हा के। अगर सीन कटा तो माधुरी दीक्षित और सरोज खान के गाने का जो कि काफी शॉकिंग था। यह जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सुपरहिट सॉन्ग्स दे चुकी है राइट फ्रॉम 1 2 3 और यह गाने टाइमलेस गाने हैं। उसके बावजूद करण जौहर ने जब कलंक फिल्म से सिर्फ माधुरी के सॉन्ग को कट शॉट किया तो लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह एडिटिंग नहीं बल्कि यह करण जौहर का ऑब्सेशन है आलिया भट्ट के लिए उनके फेवरेट स्टार किड्स के लिए। दुख की बात तो यह है कि कलंक फिल्म सरोज खान जी की आखिरी फिल्म थी। कलंक का तबाह हो गए सॉन्ग।

यह वो आखिरी गाना था जो सरोज खान जी ने मरने से पहले कोरियोग्राफ किया था। 2019 में कलंक फिल्म आई थी और 2020 में तो हार्ट अटैक से सरोज खान जी की डेथ ही हो गई। इतने साल सरोज खान जी ने इंडस्ट्री में काम किया। इतनी तारीफ उन्हें मिली। इतना अच्छा प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स ने उन्हें ट्रीट किया। लेकिन उनका और माधुरी का आखिरी सॉन्ग जो था उससे वह खुश नहीं थी। इस गम के साथ ही वो इस दुनिया से गई। कलंक फिल्म की अगर बात करें तो फिल्म बुरी तरह पिटी। फिल्म को बहुत क्रिटिसाइज़ किया गया। फॉकस्टार स्टूडियोज़ जिन्होंने इस फिल्म को बनाया था पूरा पैसा डूब गया। करन ने स्मार्टनेस भी की थी कि कलंक रिलीज़ होने से पहले ही उन्होंने फॉकस्टार के साथ एक और फिल्म अनाउंस कर दी थी तख्त। और अनाउंस करने से क्या होता है कि श्योरिटी हो जाती है कि यह फिल्म बननी ही है।

लेकिन जैसे ही कलंक फिल्म डूबी फॉक स्टार ने तख्त से भी हाथ खींच लिए और अपना बोरिया बिस्तर इंडिया से समेट कर वो भी बाहर चले गए। फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस बाहर गया। वरना और भी अच्छी कहानी की फिल्में बन सकती थी। तो इस तरह से कई बार फिल्म मेकर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का ऑब्सेशन ही उनके प्रोजेक्ट को ले डूबता है। अपने उस अंधे ऑबसेशन की वजह से उन्हें दिखता ही नहीं है कि उनसे कहां गलती हो रही है और किस अनमोल चीज को वो अपनी फिल्म से हटा रहे

Leave a Comment