यश-रूही के पापा को हुई गंभीर बीमारी? करण का गिरता जा रहा है वजन,लोग बोले-‘गायब हो ….

करण जौहर का लगातार गिरता जा रहा है वजन। दुबले पतले करण को देख घबरा गए फैंस। क्या यश रूही के पापा को हुई कोई गंभीर बीमारी? अचानक से क्यों बनते जा रहे हैं कंकाल? लेटेस्ट हुलिया देख उड़े फैंस के होश। वैसे तो बॉलीवुड का हर एक सेलेब फिटनेस और अपने लुक्स को लेकर काफी पजेसिव रहता है।

बड़े पर्दे पर एकदम फिट एंड फाइन रहने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि स्ट्रिक्ट डाइट और रोजाना हैवी वर्कआउट की वजह से चौंका देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलता है। और ऐसा ही कुछ करण जौहर के साथ भी हो रहा है। जिनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग खुश कम परेशान ज्यादा हो रहे हैं। यूं तो फिल्म मेकर करण जौहर पिछले लंबे वक्त से अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करण की वेट लॉस जर्नी देखने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी।

हट्टे-खट्टे करण को अचानक से दुबला पतला देख फैंस के साथ-साथ पूरा बीटाउन भी सन रह गया था। तो वहीं अब एक बार फिर करण सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए हैं और इस बार भी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका बदला हुआ लुक ही है। करण की सामने आई लेटेस्ट तस्वीर देखने के बाद लोगों के पसीने छूटने लग गए हैं।

उन्हें इस हालत में देख फैंस की चिंता बढ़ती जा रही है। दरअसल हाल ही में कॉमेडियन समय रैना ने करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में करण उनके साथ पोज़ देते हुए नजर आए। जैसा कि आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर में करण पहले से भी ज्यादा पतले नजर आ रहे हैं। वो हल्के ग्रे कलर के ढीले ढाले कपड़ों में है। जिनमें से उनके पतले शरीर की झलक साफ दिख रही है। इस फोटो को देखने के बाद हर कोई यही सोचने को मजबूर हो गया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते करण इतने पतले होते जा रहे हैं।

कुछ लोगों ने तो ऐसा भी अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि एक्टर को कहीं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है जिसके चलते उनका वजन तेजी से गिरता जा रहा है। करण का वजन लगातार गिरना कम नहीं हो रहा है। जब भी वह नजर आते हैं तो पहले से ज्यादा दुबले दिखते हैं। जहां एक और इंटरनेट पर करण के लाजवाब ट्रांसफॉर्मेशन को खूब सराहना मिल रही थी। वहीं अब उनके इस ड्रास्टिक वेट लॉस ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवालों की एक लंबी लिस्ट फिल्म मेकर करण जौहर के सामने लाकर रख दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा थोड़े दिन बाद गायब ही हो जाओगे। वहीं एक और ने लिखा, आपको क्या हुआ है? आप दुबले दिख रहे हैं और क्या आप कुछ खाते भी हैं? प्लीज अपनी हेल्थ वापस ठीक करें और अपना चेकअप कराएं। आप ठीक नहीं लग रहे हैं। एक और शख्स ने लिखा, इतना पतला। इन सभी सवालों के बाद कुछ लोगों ने तो यह भी कयास लगा दिए कि शायद करण ने वजन घटाने के लिए कोई दवा जैसे कि ओजंपिक का इस्तेमाल किया है। जी हां, वही मेडिसिन जो बॉलीवुड में वेट लॉस के लिए आजकल काफी फेमस मानी जा रही है।

हालांकि आपको बता दें कि अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर करन पहले भी सफाई दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कोई दवा नहीं ली थी बल्कि उन्होंने दिन में सिर्फ एक ही बार खाना खाया। डाइट और वर्कआउट से वो यह बदलाव लेकर आए हैं।

करण ने इस बारे में अपने Instagram स्टोरी पर लिखा था स्वस्थ रहने सही खाने और अपने न्यूट्रिशन को फिर से समझने का नाम है बदलाव और क्रेडिट दे दिया गया है ओजेपिक को। इसके बाद भी उन्होंने बताया था कि वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट पर आजकल ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अपने इस लुक के लिए फिल्म मेकर ने डाइट के साथ-साथ अपने डेली रूटीन में भी काफी बदलाव किए हैं।

Leave a Comment