एरिया में जाने का आदि था कपूर परिवार का बेटा। परिवार की इज्जत को ताक पर रख बदनाम गलियों में खूब भटका। बेटे की हरकत ने पिता के पैरों तले खिसका दी थी जमीन। आंखों में आंसू लिए।
दोस्त से की भटके बेटे को सही राह पर लाने की गुजारिश। कपूर परिवार की गिनती बॉलीवुड के सबसे मशहूर और इज्जतदार घरानों में होती है। पीढ़ी दर पीढ़ी इस खानदान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरस्टार्स दिए हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसी परिवार का एक सदस्य ऐसा भी है जिसका नाता कभी एरिया की बदनाम गलियों से रहा था। जवानी की दहलीज पर उस कपूर लाडले के कदम कुछ यूं भटके कि वो एरिया में आने-जाने लगा था। बिगड़े बेटे की हरकतों के सामने पिता भी बेबस हो गए थे।
यहां तक कि बाप बेटे का रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया था। क्या है यह किस्सा हमारी इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं। सबसे पहले तो सस्पेंस खत्म करते हैं और बताते हैं कि कौन है वो कपूर लाडला? तो वो कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर के दादा राज कपूर हैं। जी हां, बॉलीवुड के ओरिजिनल शो मैन जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी। हिंदी सिनेमा के सुनहरे इतिहास में कई यादगार पन्ने जोड़े।
लेकिन इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि राज कपूर की निजी जिंदगी कई विवादों से भी घिरी रही। इन्हीं विवादों में से एक था राज कपूर का रेड लाइट एरिया की बदनाम गलियों में जाना। बेटे की लत के सामने रणवीर के परदादा पृथ्वीराज कपूर का बेबस हो जाना। इस किस्से के बारे में पृथ्वीराज कपूर के करीबी दोस्त रहे केदार शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। बता दें कि केदार शर्मा अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है।
केदार शर्मा हिंदी फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर हुआ करते थे। एक बार प्रसार भारती को दिए इंटरव्यू में केदार शर्मा ने खुलासा किया था कि कैसे जवानी की दहलीज पर खड़े राज कपूर को बेहद कम उम्र में रेड लाइट एरिया में जाने की लत लग गई थी। बदनाम गलियों में राज कपूर का आना-जाना इस कदर बढ़ गया था कि उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को भी समझ नहीं आ रहा था कि वो अपने बेटे को कैसे सुधारे।
केदार शर्मा उन दिनों पृथ्वीराज कपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे। पृथ्वीराज कपूर से उस मुलाकात के बारे में बताते हुए केदार शर्मा ने कहा था कि पृथ्वी मेरा बहुत सम्मान करता था। मैंने देखा कि एक दिन वो बहुत उदास था। लगभग वो रो रहा था।
एक दोस्त होने के नाते मैंने उससे हाथ जोड़कर कहा कि मुझे नहीं पता कि समस्या क्या है। लेकिन अगर मैं आपकी मदद कर सकता हूं तो कृपया मुझे बताएं। उन्होंने तब बताया कि राज कम उम्र में ही गलत रास्ते पर जा रहे हैं। पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय वह अक्सर रेड लाइट एरिया में जाते हैं और महिलाओं से मिलते हैं। तब मैंने उससे कहा कि अब और चिंता मत करो।
मैं उसे वापस सही रास्ते पर लाऊंगा। आगे केदार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पृथ्वीराज कपूर से वादा किया था कि वह राज को सही रास्ते पर लाकर ही दम लेंगे। इसके बाद केदार शर्मा ने राज कपूर को अपनी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दे दी थी। राज कपूर ने फिल्मों के सेट पर काम करना शुरू किया तो धीरे-धीरे उनका एरिया में आना-जाना छूट गया और फिर राज कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो बॉलीवुड के शो मैन कहलाए। अब सिनेमा में उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी कपूर्स का नाम रोशन कर रही है।
