अगली बार नहीं करेंगे माफ़” कपिल शर्मा की बढ़ी मुसीबतें राज ठाकरे टीम ने दी खुली चेतावनी।

कपिल शर्मा एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। जहां कुछ समय पहले कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैप्स कैफे पर गोलियां चली। उन्हें कुछ चेतावनी भी मिली जिसमें लॉरेंस बिश्नोई भी शामिल है। वहीं अब कपिल शर्मा को धमकी मिली है राज ठाकरे की मनसे ग्रुप की तरफ से। मनसे पार्टी के फिल्म सेक्शन के प्रमुख अमय खोपकर ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने

कपिल शर्मा के मुंबई को बंबई कहने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि कपिल शर्मा का शो हम शुरू से ही देखते आ रहे हैं। लेकिन हर बार हमें यह देखकर बहुत गुस्सा आता है कि कपिल शर्मा मुंबई शहर के नाम की जगह बॉम्बे या बंबई का इस्तेमाल करता है। हम इस बात का विरोध करते हैं। यह गुस्सा है।

अगर आप बेंगलुरु, चेन्नई इन सब शहरों के नाम उनके असल नामों की तरह लेते हैं, तो फिर मुंबई को बंबई या बॉम्बे क्यों कह रहे हो? हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हो? उन्होंने यह भी कहा कि आप सालों से मुंबई में काम कर रहे हो। मुंबई के लोग आपको पसंद करते हैं। मुंबई आपकी कर्मभूमि है। फिर मुंबई शहर का अपमान आप इस तरह से कैसे कर सकते हो। अगर आपसे यह गलती से हुआ है तो आप माफी मांग लो।

लेकिन अगर बार-बार आप यह चीज दोहराओगे तो मैं कहता हूं कि हम कड़ा प्रदर्शन करेंगे और आपको बताएंगे कि आपकी ये गलती कितनी बड़ी है। आप मुंबई को मुंबई ही बोले। बंबई या बॉम्बे जैसे नामों का इस्तेमाल नहीं करें। सोशल मीडिया पर अब यह पोस्ट वायरल हो रही है और लोग यही कह रहे हैं कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद था और अब बॉम्बे, बंबई और मुंबई को

Leave a Comment