द कपिल शर्मा शो में लिली के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली पोलैंड की एक्ट्रेस जुआना आशिका ने अपने अनोखे अंदाज, कॉमिक टाइमिंग और भारतीय दर्शकों के साथ सहज चुड़ाव के कारण खास पहचान बनाई है।
विदेशी होने के बावजूद उन्होंने हिंदी मनोरंजन जगत में जिस कॉन्फिडेंस के साथ काम किया वह वाकई में काबिले तारीफ है। तो जुआाना अशका का जन्म पोलैंड में हुआ। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग, मॉडलिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स में काफी ज्यादा इंटरेस्ट था।
उन्होंने अपने देश में प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और बाद में मीडिया और परफॉर्मिंग आर्ट से जुड़ी हुई पढ़ाई को कंप्लीट किया। यूरोप में मॉडलिंग और एडवरटाइजमेंट प्रोजेक्ट के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करने वाली जुआना को अलग-अलग संस्कृतियों को समझने और नए देशों में काम करने का शौक रहा है। इसी इंटरेस्ट ने उन्हें भारत तक पहुंचाया। भारत आने के बाद उन्होंने यह मॉडलिंग, असाइनमेंट्स, म्यूजिक वीडियो और एडवरटाइजमेंट में काम करना शुरू किया। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम जमाना किसी भी विदेशी कलाकार के लिए आसान नहीं होता। लेकिन जोना ने अपनी मेहनत और सीखने की इच्छा से यह चैलेंज को एक्सेप्ट किया।
उन्होंने हिंदी भाषा पर भी काम किया ताकि संवाद अदायगी से स्वाभाविकता आ सके। साथ ही उनका करियर सबसे ज्यादा चर्चित मोड़ में तब आया जब उन्होंने द कपिल शर्मा शो में लिली का किरदार निभाने का मौका मिला। इस शो में लिली को एक विदेशी लड़की के रूप में दिखाया गया जो अपनी मासूमियत और अलग लहजे के कारण हादसे का कारण बनती है। वैसे जुआना आशिका की खासियत यह है कि वह खुद को किसी एक पहचान तक सीमित नहीं रखती। वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनालिटी भी हैं।
इंस्टाग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर वो अपने फिटनेस, ट्रैवल और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट को शेयर करती रहती हैं और भारत के प्रति उनका लगाव भी अक्सर उनके पोस्ट में झलकता है। कुल मिलाकर जुआना आशका एक विदेशी कलाकार हैं। जिन्होंने भारतीय कॉमेडी शो में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लिली का किरदार भले ही हल्काफुल्का और एंटरटेनमेंट हो लेकिन उसके पीछे जुआना की मेहनत, तैयारी और सांस्कृतिक समझ साफ नजर आती है।
