कपिल शर्मा को मिली ‘अंजाम’ भुगतने की चेतावनी, जानिए क्यों कॉमेडियन का ‘दुश्मन’ बना खालिस्तानी बदमाश ?

कॉमेडियन कपिल शर्मा इस वक्त अपने पहले रेस्टोर कैप्स कैफे के बाहर की गई की घटना के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कपिल के कनाडा स्थित कैप्स कैफे के बाहर नौ की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी खाली बदमाश हरजीत सिंह लाडी ने ली है। जैसे ही कपिल के कैफे के बाहर गोलियां चलने की खबरें उनके देसी फैंस तक पहुंची तो हर कोई दहल गया। वहीं इस मामले से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है जिसमें हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक शख्स ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की डिमांड की है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर कपिल ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

इसके साथ ही वीडियो में यह दावा भी किया गया है कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया, और फिर आखिरकार उन्हें कॉमेडियन का ध्यान खींचने के लिए कैफे के बाहर फायरिंग करनी पड़ी।

वहीं ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि कनाडा में हुए इस हमले के बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है। शुक्रवार दोपहर मुंबई पुलिस कपिल के घर पहुंची है। यह खबरें सामने आने के बाद से ही कपिल के फैंस चिंता में हैं। साथ ही लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि आखिर मुंबई से मीलों दूर बैठा खाली बदमाश क्यों और कैसे कपिल का दुश्मन बन गया? तो आपको बता दें कि इस दुश्मनी की वजह कपिल की एक टिप्पणी है।

बताया जा रहा है कि कपिल ने कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिससे नाराज होकर हरजीत सिंह लाड़ी ने कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी यह साफ नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि हरजीत सिंह लाड़ी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी कि की लिस्ट में मोस्ट वांटेड बदमाश में शामिल है और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप से जुड़ा हुआ है। वहीं कैफे पर किए जाने के बाद कपिल के कैप्स कैफे की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। जिसमें इस घटना पर अफसोस जताते हुए जल्द ही वापसी करने की बात कही गई है। कपिल की टीम की तरफ से कहा गया है कि वह लोग सदमे से उभर रहे हैं और हार नहीं मान रहे हैं।

इसके साथ ही हिंसा के खिलाफ डटकर खड़े होने में मदद करने की अपील भी की गई है। गौरतलब है कि कॉमेडी और एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद कपिल ने हाल ही में हॉस्पिटिटी बिजनेस में कदम रखा है। उन्होंने अपना पहला कैफे मुंबई में नहीं बल्कि कनाडा में खोला है। जिसे उन्होंने कैप्स कैफे नाम दिया है। इस कैफे को कपिल अपनी वाइफ गिनी चतुर्थ के साथ मिलकर चला रहे हैं।

तकरीबन एक हफ्ता पहले इस कैफे को आम लोगों के लिए खोला गया था। कैप्स कैफे एक हाई एंड लग्जरी कैफे है जिसमें देसी और विदेशी डिशेस जिसमें देसी और विदेशी डिशेस का परफेक्ट बैलेंस और मिक्स मिलता है।

Leave a Comment