कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर लगेगा ताला। कॉमेडियन को फिर मिली धमकी। आतंकियों के निशाने पर कपिल द कैफे। एक हफ्ते में मंडराए खतरे के बादल। खालिस्तानी आतंकी ने दी आखिरी मोहलत। कपिल ने पत्नी संग खोला था ड्रीम प्रोजेक्ट। अब बंद करने की आ गई नौबत। कॉमेडी में महारत हासिल करने के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद कपिल शर्मा ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा।
अपनी पत्नी गिन्नी के साथ उन्होंने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू किया कैप्स कैफे। लेकिन उस ड्रीम प्रोजेक्ट कैप्स कैफे पर महज एक हफ्ते में ताला लगने की नौबत आ गई। 9 जुलाई बीते बुधवार को एक अनजान शख्स ने कपिल के कैफे के बाहर हमला किया।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लारी ने ली है। बता दें हरजीत सिंह लारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड बदमाशो की लिस्ट में शामिल है। लेकिन अब एक और खालिस्तानी ने कपिल को कनाडा से जाने की चेतावनी दी है। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल शर्मा के नए नवेले कैफे पर जल्द ही ताला लग सकता है।
बता दें कपिल। बता दें कपिल शर्मा ने भारत में नहीं बल्कि कनाडा में अपना पहला कैफे खोला है। कनाडा में कैप्स कैफे खोलते ही कमेडियन कपिल शर्मा खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब खलिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस से कपिल शर्मा को चेतावनी मिली है। सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें वीडियो के जरिए है। जिसमें वह कह रहे हैं कपिल शर्मा और सभी मोदी और हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर ध्यान से सुन लें।
कनाडा तुम्हारा प्लेग्राउंड नहीं है। अपने ब्लड मनी लेकर भारत वापस लौट जाओ। कनाडा हिंसक हिंदुत्व विचारधारा को व्यापार के नाम पर अपनी जमीन पर पनपने नहीं देगा। कपिल शर्मा मेरा भारत महान का नारा लगाते हैं। वह खुलेआम मोदी के हिंदुत्व का सपोर्ट करते हैं। लेकिन तब भी वह मोदी के भारत में निवेश करने की जगह कनाडा में निवेश क्यों कर रहे हैं? अभी इस नई चेतावनी को लेकर कपिल शर्मा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
आपको बता दें कपिल के कनाडा वाले रेस्टोरेंट का नाम कैप्स कैफे है। उन्होंने इसे अपनी पत्नी गिन्नी चत्र के साथ मिलकर 7 जुलाई को खोला था। फायरिंग हादसे के बाद कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो हादसे के बाद से शॉक में हैं। कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा गया है हमने कैप्स कैफे इस मकसद से खोला था कि स्वादिष्ट कॉफी और दोस्ताना बातचीत के जरिए ना सिर्फ कम्युनिटी साथ आएगी बल्कि खुशियां भी आएगी। उस सपने के साथ हिंसा का टकराव दिल दहला देने वाला है।
हम इस सदमे से उभर रहे हैं लेकिन हार नहीं मान रहे हैं। कपिल शर्मा के कैफे पर के बाद भारत में मुंबई के ओशवारा पुलिस स्टेशन की टीम कपिल के घर पहुंची हुई है। वहां पर पुलिस ने सोसाइटी की प्राइवेट सिक्योरिटी से भी बात की है। साथ ही कपिल की सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा जा रहा है। वहीं अभी तक पुलिस ने इस पूरे मामले में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।
