ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1 दिखाने वाले थियेटर पर हादसा।

हॉलीवुड फिल्म मेकर क्वटन टरेंटिनो की किल बिल द होल ब्लडी अफेयर्स थिएटर में रिलीज होने जा रही है। ये 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पार्ट वन और पार्ट टू दोनों को साथ में मिलाकर एक फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कुछ और सीन्स भी जोड़े जाएंगे। पिककी ब्लाइंडर के क्रिएटर और राइटर स्टीवन नाइट इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इसके दो नए सीजन बनाए जाएंगे जो कि 1953 में होगा। इसकी स्टार कास्ट अलग होगी। किलन मर्फी इस शो से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ेंगे।

यह बीबीसी वन और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दीपिका पादुकोण के कल की 2898 एडी से अलग होने के बाद नाग अश्विन अपनी महिला केंद्रित फिल्म पर फोकस करना चाह रहे हैं। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट से बातचीत चल रही थी। लेकिन आलिया ने अपनी डेट्स मैड फिल्म्स की चामुंडा के लिए दे दी है। इस वजह से नाग ने आगे बढ़ने का फैसला लिया। खबर है कि अब वह इस रोल के लिए साईं पल्लवी से डिस्कशन कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर वन सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई हैं।

संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिव्यु शेयर किया। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कांतारा चैप्टर वन एक मास्टर पीस है। भारतीय सिनेमा में पहले ऐसा कभी कुछ नहीं बना। आपको इसमें कमाल का सिनेैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा। ऋषभ शेट्टी ने अकेले फिल्म को संभाला है। यश ने भी पोस्ट शेयर करके फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कांतारा चैप्टर वन कन्नाडा और भारतीय सिनेमा के लिए बेंचमार्क है।

ऋषभ शेट्टी के हर फ्रेम में आपको कन्विक्शन और लगन दिखाई दे रही है। राइटर, डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर उनका विज़न स्क्रीन पर काफी दिखता है। कांतारा के साथ वरुण धवन और जानवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी थिएटर्स में रिलीज़ हुई। सैकमल के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन ₹9 करोड़25 लाख ही कमा सकी जो एक औसत कलेक्शन है। फिल्म को शशांक खतान ने डायरेक्ट किया है। वरुण और जानवी के साथ सानिया मल्होत्रा और रोहित श्राफ भी अहम रोल्स में हैं। ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर वन ने पहले दिन झामफाड़ कमाई कर डाली।

सैकल के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन इंडियन मार्केट में 60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसमें से कन्नाडा वर्जन से फिल्म ने 18 करोड़, तेलुगु से 12 करोड़ 50 लाख, तमिल से 5 करोड़ 25 लाख और मलयालम से 4 करोड़ 75 लाख कमाए। रोचक बात यह है कि फिल्म की सबसे बड़ी सेल हिंदी ऑडियंस के बीच हुई। यहां इसने 18 करोड़ 50 लाख की ओपनिंग ली जो कि इसकी एडवांस बुकिंग से कहीं बढ़कर है। फिल्म महाकाली से अक्षय खन्ना अपना तेलुगु डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वो दैत्य गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है।

यह प्रशांत वर्मा सिनेैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म को पूजा अपर्णा कुलूकर ने डायरेक्ट किया है। कनाडा के ऑनटेटरियो के फिल्म सीए सिनेमाज़ में हुए हमले की वजह से कांतारा चैप्टर 1 और ओजी समेत कई भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला हमला 25 सितंबर सुबह 5:20 पर हुआ और दूसरा हमला 2 अक्टूबर की रात 1:12 पर हुआ। घटना के वक्त हॉल में अंदर कोई नहीं था। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए थिएटर मैनेजमेंट्स ने फिल्म के शोज़ रद्द करने का फैसला लिया। कांतारा चैप्टर वन को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

इस बीच सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक इंटरव्यू का वीडियो है जिसमें ऋषभ शेट्टी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं। इंडियन फिल्म्स खासकर बॉलीवुड फिल्में भारत को गलत तरह से दिखाती हैं। उन फिल्मों को आठ फिल्म के नाम पर दुनिया भर के इवेंट्स में दिखाया जाता है। मेरा देश, मेरा राज्य, मेरी भाषा, मेरा गौरव है। क्यों ना इसे पॉजिटिव तरीके से दुनिया के सामने दिखाया जाए। मैं यही करने की कोशिश करता हूं। इस वायरल वीडियो पर इंटरनेट दो धड़ों में बट गया है। एक्टिंग और डायरेक्शन के बाद ऋतिक रोशन अब प्रोड्यूसर के रोल में भी हाथ आजमाएंगे। अचार फिल्म्स प्राइम वीडियो के साथ मिलकर वो एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करने जा रही हैं। पिपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोशल थ्रिलर सीरीज होगी। अभी इसके प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। साल के अंत तक इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

अर्शद वारसी और जितेंद्र कुमार की भगवत चैप्टर वन राक्षस का ट्रेलर आ गया है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अशद वारसी एक पुलिस वाले की भूमिका में है जिसे एक मिसिंग लड़की का केस सॉल्व करना है। फिल्म 17 अक्टूबर को Zee5 पर स्ट्रीम होगी। ब्लैक कॉमेडी फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल, जोया रहमान फिल्म में लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म मास्टर ऑफ सस्पेंस कहे जाने वाले अल्फर्ड हिचकॉक को एक ट्रिब्यूट है। अंशुमन झा ने इसे डायरेक्ट किया है। यह उनकी डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म है। लॉर्ड कर्जन की हवेली 10 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी। अब रेकमेंडेशन के लिए चलते हैं हमारे सिनेमा एडिटर गजेंद्र सिंह भाटी के पास। आज के दौर में जब आप ओटीटी पे मलयालम, तेलुगु, तमिल फिल्में देखने लगे हो। ये फिल्म मैंने उस दौर में देखी थी जब ये ओटीटी नहीं होते थे और सदर्न लैंग्वेज की फिल्में एक्सेसबल नहीं होती थी। इस फिल्म का नाम है नानक कड़वल। ये एक तमिल फिल्म है।

इसको डायरेक्टर बाला ने बनाया है। एक सनकी डायरेक्टर ऐसा डायरेक्टर जिसको दंत कथाओं में आपने सुना होगा जो अपने एक्टर्स को पीट-पीट के उनके उनसे एक्टिंग कराता है और वो पिटाई खा के एक्टिंग करते हैं। नानगढ़ एक शानदार फिल्म है। ऐसी फिल्म है जो ना तो कभी बनी है ना बनेगी। ये एक स्ट्रांग फिल्म है। हर किसी के लिए इसको देख पाना संभव नहीं होगा। पर यह एक एंटरटेनिंग इंगेजिंग फिल्म है। थ्रूउ म्यूजिक चलता रहता है और एक भावनाओं से भरी हुई फिल्म है। कहानी इसकी कुछ यूं है कि एक आदमी है वो काशी आया है अपने बच्चे को ढूंढने। उस बच्चे को जिसको 14 साल पहले वो काशी में छोड़ के और चला गया था और 14 साल से ना उसने बच्चे से मिलने की कोशिश की ना उसका हालचाल लिया। छोड़ के क्यों चला गया था?

ज्योतिषियों ने बोला था कि यह बच्चा अगर आपके परिवार के अंदर आ रहा तो आपका परिवार का सर्वनाश हो जाएगा। तो 14 साल इसको दूर रखो तो वो काशी छोड़ के चला जाता है। अब वो ग्लानी से पश्चाताप से भरा हुआ उसको ढूंढने के लिए आया है। तो पहले जो व्यक्ति जिसके पास वो आता है वो तो उसको गाली देता है। उसके बाद वो रोता है तो रहम खा के उसके बच्चे को ढूंढता है। लेकिन क्या पाता है सामने? वह यह पाता है कि वह बच्चा तो अोरी बन चुका है।

अधोरी जिसका ना तो कोई परिवार है ना समाज है ना कानून में मानता है ना पुलिस में मानता है ना कोई शिष्टता में मानता है। वो परम शक्तिशाली है और वो अहम ब्रह्मास्म कहता है। कहता है मैं ही ब्रह्म हूं। ऐसा व्यक्ति जब समाज में वापस आता है तो क्या होता है? और ऐसे समाज में जहां पे बुरे लोग हैं, गुंडे हैं और बुरे-बुरे काम हो रहे हैं, इंसानों पर जुल्म हो रहे हैं। वहां वो जाके क्या करता है? एक सिस्टम वहां मौजूद है। उस सिस्टम के सामने उसकी प्रतिक्रिया लाजवाब होती है।

Leave a Comment