मशहूर एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़। रिश्तेदारों ने किया पति पर जानलेवा हमला। हिंसक झड़प में बार-बार घोपा चाकू। पुलिस के चक्कर काट रही एक्ट्रेस। अस्पताल में पति की हालत देख छलके आंसू। पारिवारिक झगड़े में हुआ खून खराबा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मशहूर कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस काव्या गड़ा को लेकर एक चौंका देने वाली न्यूज़ ने फैंस के होश उड़ा दिए। मिली जानकारी के अनुसार एक घरेलू विवाद में एक्ट्रेस के पति घायल हो गए हैं।
काव्या के पति सोमशेखर पर उनके ही रिश्तेदारों ने से हमला कर दिया। जी हां, कहा जा रहा है उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या गड़ा की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा जा रहा है घटना का सच और सबूत कैमरे में कैद हो गए हैं जो उन्हें न्याय दिलाने के लिए काफी है।
आखिर हुआ क्या? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना टीवी एक्ट्रेस काव्या के घर पर ही हुई है। कहा जा रहा है कुछ करीबी रिश्तेदारों के बीच तीखी बहस हुई और फिर इस बहस ने हाथापाई का रूप ले लिया। शुरुआत में नॉर्मल बातचीत हो रही थी मगर देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। जानकारी के अनुसार झड़प के दौरान एक्ट्रेस के पति सोमशेखर पर एक नुकीले से हमला कर दिया गया।
उन्हें लगने से कई चोटें आई हैं। इसके बाद तुरंत एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। कहा जा रहा है यह झगड़ा जॉइंट फैमिली में रहने के दौरान लंबे समय से चले आ रहे किसी पारिवारिक कलह के चलते हुआ है। बताया जा रहा है घर के कई मामलों और काव्या और उनके पति की बेटी की देखभाल से जुड़े मुद्दों के चलते काफी समय से झगड़े [संगीत] हो रहे थे। जैसे-जैसे बहस बढ़ती गई, हालात बेकाबू हो गए। इसके बाद हिंसक हमला हुआ। आरोप है कि सोमशेखर के भाई और दूसरे रिश्तेदारों समेत परिवार के कई लोग इस झगड़े में शामिल थे।
घटना के बाद काव्या गड़ा की बहन भाव्या ने कपल की तरफ से राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार दूसरी तरफ से भी जवाबी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
पुलिस अधिकारी घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल सभी लोगों के बयान रिकॉर्ड करवा लिए गए हैं। इस पूरे विवाद को लेकर एक्ट्रेस ने कहा है कि गलतफहमी और झूठे आरोपों की वजह से यह झगड़ा हुआ है। उन्होंने किसी भी गलत काम से साफ इंकार कर दिया है और दावा किया है कि हालातों को गलत तरीके से पेश किया गया है।
काव्य ने यह भी कहा कि बहस के दौरान जान से मारने की धमकियां भी दी गई थी। जांच पड़ताल के बाद सच सबके सामने आ जाएगा। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी पहली चिंता उनके पति का ठीक होना और उनके बच्चे की सुरक्षा है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कानूनी सिस्टम पर पूरा भरोसा है। वह कानूनी तरीकों से न्याय चाहती हैं।
