मुस्लिम लड़के से शादी कर रही है हिंदू ब्राह्मण लड़की? सवाल पूछने पर मिला करारा जवाब।

[संगीत] अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो इन दोनों कपल्स को बखूबी जानते होंगे। कनिका शर्मा और शाकिब सैफी दोनों इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। दोनों का यू ट्यूब चैनल भी है जिस पर दोनों पति-पत्नी का रोल करके पारिवारिक वीडियोस बनाते हैं। लोग इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं। जिसकी वजह से इनके वीडियो पर करोड़ों व्यूज भी आते हैं।

लेकिन एक वीडियो की वजह से यह दोनों अचानक काफी सुर्खियों में आ गए हैं। जिसमें कनिका लोगों से पूछ रही हैं कि क्या हम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए? जब तक यह दोनों कपल सिर्फ बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड थे तो किसी को इनसे आपत्ति नहीं थी। लेकिन जब से इनकी शादी की खबर सामने आई है, लोग भड़क गए। लोगों का कहना है कि हिंदू समुदाय की युवती को किसी भी मुस्लिम समुदाय के युवक से शादी नहीं करनी चाहिए।

हालांकि कनिका शर्मा और शाकिब सैफी की शादी को लेकर अभी तक कोई डेट फिक्स नहीं है। लेकिन लोग अभी से ही इन दोनों को ट्रोल करना शुरू कर चुके हैं। दरअसल कनिका शर्मा हिंदू ब्राह्मण समुदाय से आती हैं और शाकिब सैफी मुस्लिम समुदाय से। यहां आपको इस बात की जानकारी भी दे दें कि कनिका ने यह वीडियो सच में अपनी शादी के बारे में बनाई है या फिर यह भी उनके YouTube का कंटेंट है।

इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है और न्यूज़ 24 इस बात की कोई पुष्टि नहीं करता है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर लोगों ने इन दोनों की शादी को लेकर क्या-क्या कमेंट्स किए हैं। काविश अजीज नाम के एक यूजर ने लिखा है प्रेम ना जाने जात धर्म। लड़की का नाम कनिका शर्मा है और लड़के का नाम साकिब सैफी है। दोनों शॉर्ट वीडियो बनाते हैं और इनके वीडियो लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने मिलकर एक घर खरीदा और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

हमारी तरफ से दोनों को शुभकामनाएं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कनिका शर्मा और साकिब सैफी की जोड़ी शॉर्ट घरेलू वीडियो के लिए जानी जाती है। लेकिन अब दोनों ने हकीकत में अपना घर बसाने का फैसला कर लिया है और जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। जहां एक और यूज़र्स इनकी शादी को लेकर काफी खुश हैं तो वहीं कुछ लोग इनके विरोध में भी कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि कनिका शर्मा और इसके साथ जो बैठा है उसका नाम शाकिब पूछ रही है कि क्या इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए? एक बार इसके अब्दुल को भी सुन लो क्या बोल रहा है? फ्रिज में जाने की बहुत जल्दी है इसे। इन दोनों की शादी को लेकर लोगों ने काफी अजीबोगरीब कमेंट्स भी किए हैं जिसे हम आपको दिखा नहीं सकते। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इसीलिए दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

Leave a Comment