बड़े भाई को खो चुकी हैं कंगना। एक्ट्रेस की मां पर टूटा पहली औलाद को खोने का पहाड़। दुनिया से कंगना ने छुपाए रखा भाई की निधन का राज। पहली बार छल का दर्द तो बताया हादसे के बाद परिवार का हाल। जी हां, कंगना रनौत ने इस बार वह खुलासा किया है जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है। कंगना ने बताया है कि बड़ी बहन रंगोली से पहले उनका एक भाई भी था जिसे वह और उनका परिवार खो चुका है। हालांकि यह किस्सा हाल फिलहाल का नहीं बल्कि बरसों पुराना है। जिसे लेकर पहली बार एक्ट्रेस का दर्द झलका है।
अपने हालिया इंटरव्यू में कंगना ने फैमिली, फिल्मी लाइफ, बॉलीवुड सितारों से लेकर पीएम मोदी तक को लेकर खूब सारी बातें की हैं। और इसी इंटरव्यू में कंगना ने अपने बड़े भाई होने और उसे खोने का खुलासा भी किया है। कंगना ने बताया कि उनकी बड़ी बहन रंगोली को जन्म देने से पहले उनकी मां ने एक बेटे को भी जन्म दिया था। लेकिन महज 10 दिन बाद ही उसकी निधन हो गई थी। इस घटना ने उनकी मां और घर वालों को इस कदर हिला दिया था कि पोते के निधन के बाद उनकी दादी ने अपने परिवार को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया था।
बड़े भाई की निधन के बारे में बताते हुए कंगना ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मेरी मां की अपनी एक स्टोरी है। उन्हें सबसे पहले बेबी बॉय हुआ था। उसके जन्म के 10 दिन बाद ही वह नहीं रहा। मेरे पापा ने उसका नाम हीरो रखा था। यह उनके लिए बड़ा ही पेनफुल था। उसके बाद मेरी बहन का जन्म हुआ और मेरी मां इस फैक्ट से डील कर रही थी कि उन्हें अपना बेटा फिर से चाहिए था। फिर इसके बाद मैं पैदा हुई। कंगना ने यह भी बताया कि इस घटना को बरसों बीत चुके हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि आखिर उनके परिवार ने बड़े बेटे को क्यों खोया।
कंगना ने कहा कि वह हॉस्पिटल में पैदा हुए थे। हॉस्पिटल में पापा लेकर गए थे मम्मी को। अभी तक किसी को पता नहीं है कि वह बच्चा क्यों नहीं बचा। वो 3.5 किलो का हुआ था। सब कुछ ठीक था। मेरी मम्मी की एक थ्योरी है कि उसका जो अमेलिकल कॉर्ड था वो थोड़ा ज्यादा काट दिया गया था। तो मां उससे काफी इफेक्ट हुई थी।
इसके बाद मेरी दादी ने कमान संभाली और ऐलान कर दिया कि अब कोई हॉस्पिटल नहीं जाएगा। इसके आगे कंगना ने बताया कि नवजात पोते को खोने के बाद उनकी दादी का भरोसा अस्पतालों से उठ गया था। उन्होंने पूरे परिवार को सख्त हिदायत दी थी कि अब किसी भी बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में नहीं बल्कि घर में होगा। कंगना और उनके सभी भाई बहनों का जन्म घर में ही हुआ था।
बता दें कि कंगना के अपने पिता के साथ रिश्ते हमेशा से अच्छे नहीं रहे थे। स्कूल के दिनों में कंगना को पापा से काफी डांट भी पढ़ा करती थी। जहां उनके पिता अच्छी शादी के लिए खूब पढ़ाई करने पर जोर दिया करते थे। वहीं कंगना का रुझान हमेशा से मॉडलिंग और एक्टिंग की तरफ था। जिसे पूरा करने के लिए वह कम उम्र में ही घर से भाग भी गई थी। हालांकि बाद में जब कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया तब पिता से उनके रिश्ते ठीक भी हो गए। आज उनके पिता अपनी बेटी पर गर्व महसूस करते हैं।
