घर आया नन्हा काजू, भारती – हर्ष ने किया बड़ा ऐलान।

भारती और हर्ष के घर आई खुशियां। छोटे बेटे काजू के पड़े पहले कदम। 5 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई लाफ्टर क्वीन। छोटे बेटे को गोद में उठाए हर्ष ने लड़ाया लाड। हाथ जोड़ किया अभिवादन। बेटे को घर ले जाते इमोशनल हुई भारती। बताया जिगर के टुकड़े का हाल। मां बनने की खुशी जिंदगी की सबसे अनमोल खुशियों में से एक होती है और फिलहाल यही खुशी नई नवेली मम्मी भारती सिंह के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

दुनिया भर के फैंस को लाफ्टर डोज़ देने वाली लाफ्टर क्वीन भारती के घर में अनलिमिटेड खुशियां आ गई हैं। जैसा कि सभी जानते हैं भारती और हर्ष 19 दिसंबर को दूसरी बार बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों का तांता लग गया है। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक नए-नवेले मम्मी पापा बने भारती और हर्ष को जमकर गुड विशेस दे रहे थे। तो वहीं अब डिलीवरी के 5 दिन बाद भारती और हर्ष अपने छोटे बेटे यानी कि काजू के साथ ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर भी पहुंच गए हैं।

काजू के जन्म के बाद से ही फैंस उसकी पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो फैंस का वो इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, फैंस को बेबी लिंबाचिया नंबर टू की पहली झलक देखने को मिल गई है। दरअसल, डिलीवरी के बाद पहली बार लाफ्टर क्वीन कैमरों के सामने आई। इस दौरान हर्ष और भारती दोनों के चेहरे पर दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खुशी साफ-साफ झलक रही थी।

साथ ही पैपराजी को बेटे काजू की अपडेट भी दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही भारती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर के लिए रवाना होती हैं। पैप्स भी उन्हें कैमरों में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

ऐसे में लाफ्टर क्वीन भी पैप्स को नाराज नहीं करती और गाड़ी से उतर कर हर्ष के साथ पोज़ देने लगती हैं। इस दौरान हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद भी करती हैं। फैब्स ने जब हर्ष और भारती से पूछा कि काजू कैसा है? तो हर्ष ने कहा कि वो बहुत अच्छा है। वहीं भारती ने मजाक के अंदाज में कहा, काजू कैसा है? बहुत बढ़िया। बहुत बढ़िया ना? काजू पक चुका है। काजू पक चुका है। थैंक यू गाइस। थैंक यू सो मच फॉर लवली। इतनी सारी ब्लेसिंग।

शादी बहुत अच्छे से हो गया है। अब हम उसको घर लेके जा रहे हैं। भारती और हर्ष जो पेपरा से बात कर रहे होते हैं तब भारती का बड़ा बेटा गोला गाड़ी में बैठा नजर आ रहा है। भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां फैंस उनके स्वीट जेस्चर को खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब भारती और हर्ष काजू को लेकर घर पहुंचते हैं। एक साथ एक ही फ्रेम में पहली बार पूरा लिंबाचिया परिवार नजर आ जाता है। भारती हर्ष अपने दोनों बेटों के साथ दिखते हैं। नन्हे लाडले को हर्ष ने अपनी बाहों में थामा हुआ था। तो भारती अपने बड़े लाडले बेटे गोला को हाथ में पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

इस परफेक्ट फैमिली फ्रेम पर फैंस भी अब खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि भारती सिंह 19 दिसंबर को अस्पताल गई थी। वाटर बैग ब्रेक होने के बाद भारती की इमरजेंसी डिलीवरी कराई गई। लेटेस्ट वॉग में उन्होंने बेटे काजू की झलक दिखाई है। हालांकि चेहरा नहीं दिखाया है। कहा जा रहा है अभी वह परिवार की प्राइवेसी के चलते चेहरा नहीं दिखाएंगी लेकिन जल्द ही नन्हे काजू को सबसे मिलवाएंगी।

Leave a Comment