काजोल की आने वाली फिल्म एक डरावनी फिल्म है और काजोल ने इस फिल्म को माइथोलॉजिकल फिल्म बताया है। अपनी फिल्म को लेकर ही काजोल कई इंटरव्यूज दे रही है। लेकिन रिसेंट इंटरव्यू में काजोल ने जो बात कही है वो लोगों को अच्छी नहीं लगी है और काजोल को लोग बुरी तरह स्लैम कर रहे हैं।
काजोल ने हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी को ह्टेड बताया है और कहा है कि वहां पर मुझे अजीब-अजीब वाइब्स महसूस हुई। अब रामोजी फिल्म सिटी जहां पर ढेरों फिल्मों की शूटिंग होती है। उस फिल्म सिटी को लेकर इस तरह की बात कहने को लेकर काजोल को सोशल मीडिया पर स्लैम किया जा रहा है। फिल्म सिटी तो मुंबई में भी है।
काजोल ने यहां की फिल्म सिटी के बारे में नहीं कहा और वहां की फिल्म सिटी के बारे में जब इस तरह की बात कही तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए रामूजी फिल्म सिटी को लेकर इस तरह का स्टेटमेंट बना रही है.
काजोल जो कि बिल्कुल फेक और बेसलेस है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि फिल्म प्रमोशन के लिए इस तरह की बात किसी चीज के लिए कह देना गलत है। तो कुछ लोगों ने यह भी सजेस्ट किया कि रामोजी फिल्म सिटी वालों को काजोल के खिलाफ डिफेमेशन केस करना चाहिए।
