काजोल और अजय देवगन की बेटी निशा ने बड़ा कदम उठाया है। निशा ने हीरोइन ना बनने का फैसला किया है। खुद काजोल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है कि निशा बॉलीवुड में हीरोइन नहीं बनेंगी। दूसरे स्टार किड्स की तरह वो फिल्मों में नहीं आएंगी। जब काजोल से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या निशा भी दूसरे स्टार किड्स की तरह बॉलीवुड का हिस्सा बनेंगी?
इस सवाल पर काजोल ने दो टूक जवाब दिया। काजोल ने साफ कहा कि उनकी बेटी नीसा फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखेंगी। इसकी वजह उन्होंने स्टार किड्स को मिलने वाले क्रिटिसिज्म को बताया है। ई टाइम से बातचीत में काजोल ने कंफर्म किया कि उनकी बेटी फिल्मों में नहीं आएगी। काजोल ने इंटरव्यू में कहा निशा एक्टिंग नहीं करेंगी। वो 22 साल की हैं। उसने अपना मन बना लिया है कि वह इंडस्ट्री में नहीं आने वाली हैं। काजोल ने इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर छुड़ी बहस पर भी बात की। उन्होंने इंटरव्यू में कहा जब आप फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करते हो आपको मालूम पड़ता है कि इसके फायदे और नुकसान दोनों होते हैं।
आपको जज बिल्कुल किया जाएगा। कुछ लोग कड़वा बोलेंगे कुछ बेतुकी बातें करेंगे या कुछ डरावना कहेंगे। लेकिन यह सब आपकी ग्रोथ और जर्नी का हिस्सा है। इसे हर किसी को फेस करना पड़ता है। आपके पास इसे अवॉइड करने की चॉइस नहीं है। काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया जाता है। एक बार वह मीडिया के कैमरे में झूमती हुई नजर आई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी काफी थूथू हुई थी। इसके अलावा एक बार ड्रेस की वजह से उनका उप्स मोमेंट हो गया था और इसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। शायद इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर निशा ने फिल्मों में ना आने का मन बनाया है। वेल निशा के इस फैसले पर आपका क्या कहना है? अपनी राय हमें कमेंट में दीजिए और ज्यादा ऐसी अपडेट्स के लिए बॉलीवुड पे चर्चा को सब्सक्राइब कीजिए।
