अजय देवगन से परेशान काजोल? 25 साल की शादी के बाद तलाक! पति की इस आदत से दुखी एक्ट्रेस! फैंस हैरान!

काजोल अजय देवगन में खटपट। एक्ट्रेस ने पति पर लगाए सीरियस एलगेशंस। 25 साल की शादी पर मंडराया खतरा। अजय की इस आदत से परेशान है काजोल। वैलेंटाइन डे पर आई थी तलाक की खबरें। मेरा बहुत शोषण और मुझे तंग किया है इसने। कोई भी इस पर यकीन नहीं करेगा। यह बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का स्टेटमेंट है। यह स्टेटमेंट उन्होंने किसी को एक्टर या किसी डायरेक्टर के लिए नहीं बल्कि अपने ही पति अजय देवगन के लिए दिया है। अब यह सुनने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि 25 साल की शादी पर खतरा मंडरा रहा है।

वैलेंटाइन डे पर भी काजोल ने अजय को नहीं बल्कि खुद ही को वैलेंटाइन डे विश किया था। जबकि अजय देवगन ने उनके लिए बहुत प्यारा सा पोस्ट किया था। कहा था माय वैलेंटाइन। जिसके जवाब में काजोल ने लिखा था हैप्पी वैलेंटाइंस डे टू मायसेल्फ आई लव यू। और अब काजोल ने कह दिया मुझे तंग किया है इसने। कोई भी इस पर यकीन नहीं करेगा। अब जो भी फैंस यह सोच रहे हैं कि इन दोनों की शादी में खटपट चल रही है तो बता दें यह सारी खबरें बेसलेस हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

असल बात क्या है? हम आपको बताते हैं। दरअसल काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और इस बार कुछ ऐसे अवतार में जैसे पहले कभी उन्हें नहीं देखा होगा। बता दें कि काजोल विशाल फुरिया के डायरेक्शन में बनी माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म देवगन फिल्म्स के बैनर तले उनके पति अजय देवगन ने ही प्रोड्यूस की है। इसी दौरान काजोल ने एक प्रमोशनल इवेंट में हस्बैंड के शोषण किए जाने की बात कही है। इस इवेंट पर काजोल ने अजय देवगन के साथ प्रोफेशनल तौर पर काम करने के बारे में खुलकर बात की। जिसमें उनका ह्यूमर भी हमेशा की तरह था। जैसा कि काजोल को सभी जानते हैं, वह कभी भी कुछ भी बोल देती हैं। वो अपने अनप्रिडिक्टेबल नेचर के लिए ही जानी जाती हैं। बस इसी बड़बोलेपन में उन्होंने अजय देवगन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को खराब बता दिया। लेकिन बाद में बात संभाल भी ली।

काजोल ने कहा, “मैं इस प्रोड्यूसर के बारे में क्या कहूं? मेरा बहुत शोषण और मुझे तंग किया है इसने। कोई भी इस पर यकीन नहीं करेगा।” फिर उन्होंने तुरंत सीरियस होते हुए कहा, नहीं वह एक शानदार प्रोड्यूसर हैं। मुझे उनके बारे में यही कहना है। इसी बातचीत में काजोल ने अपने पति के साथ एक पर्सनल मोमेंट की बात भी शेयर की। काजोल ने कहा, “मेरे पति अजय जी ने एक बार मुझसे00:02:25 कहा था, “तुम बहुत लकी हो।” तुम्हें नहीं पता कि तुम कितनी भाग्यशाली हो। तुम निशा की दोस्त बन सकती हो। तुम आखिर में दादी नानी बनोगी। तुम एक मां हो, मेरी पत्नी हो।” तुमने इन सभी भूमिकाओं को अच्छी तरह और स्वाभाविक रूप से निभाया है।

इसके लिए कोई कोशिश नहीं करनी पड़ी। आपको बता दें काजोल की फिल्म मां इसी महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मां के ट्रेलर ने पहले ही लोगों में उत्सुकता जगा दी है। इसमें काजोल एक ऐसी मां की भूमिका में है जो अपनी बेटी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

Leave a Comment