सिंदूर खेला में काजोल के साथ हुई यह कैसी हरकत। सिंघम की बीवी पर पीछे से किसने मारा झपट्टा? हाथ पकड़ कर ले गया ऊपर। तो फटी की फटी रह गई काजोल की आंखें। अचानक हुई हैरान परेशान। वहीं बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी ने खूब खेला सिंदूर खेला। नम आंखों से विजय दशमी पर मां दुर्गा को दी विदाई। काजोल और निशा ने निभाई सिंदूर खेला की रस्म।
जमकर लगाया मां दुर्गा को रंग। लिया देवी मां का आशीर्वाद। काजोल ने लाडली संग लड़ाया लाड। दूसरी तरफ मुखर्जी सिस्टर्स की भी दिखी स्पेशल बॉन्डिंग। छोटी बहन तनीषा ने छुए काजोल के पैर लिया बड़ी बहन का आशीर्वाद। जी हां, जितने उत्साह, हर्ष और उल्लास से देश भर में मां दुर्गा का स्वागत किया गया था, उतनी ही धूमधाम से विजय दशमी के दिन उन्हें विदा किया गया।
बॉलीवुड सितारों ने भी चेहरे पर मुस्कान लिए और नम आंखों के साथ मां दुर्गा को विदा किया और अगले साल फिर से उतनी ही खुशियां लिए वापस आने का वचन लिया। जैसा कि सभी जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों से मुखर्जी परिवार ने हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया था। ऐसे में काजोल ने अपने पूरे परिवार और करीबी सदस्यों के साथ हर पल को खुलकर जिया।
विजय दशमी के अवसर पर एक्ट्रेस पूरे उत्साह के साथ हर एक रिचुअल में भाग लेती नजर आई। लेकिन इस सेलिब्रेशन के दौरान लेडी सिंघम के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। यहां तक कि खुद काजोल भी कुछ सेकंड के लिए सहम गई और बेचैन नजर आई। एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला। दरअसल भारी भीड़ के बीच काजोल सीढ़ियों से उतर रही थी। तभी अचानक से एक आदमी ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें खींच लिया और ऊपर ले गया। जिस तरह से उसने काजोल को खींचा उसे देखकर वो भी अचानक से डर जाती है और लोग भी चौंक जाते हैं।
इस दौरान काजोल उस शख्स को शॉकिंग रिएक्शन देती है और फिर ऊपर जाकर उसी शख्स के साथ पोज़ देने लगती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनका बॉडीगार्ड है। भले ही काजोल पर इसका कोई रिएक्शन ना आया हो, लेकिन फैंस उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं। ज्यादातर यूज़र्स काजोल को इस तरह से झपट्टा मारकर पकड़ने के लिए उस शख्स को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है उसने जानबूझकर ऐसा किया है ना। हालांकि उसने बचा लिया लेकिन उसने उस पल का भी फायदा उठाया। एक और ने लिखा है वो सुरक्षा की वजह से नहीं बल्कि टच की वजह से हैरान है। एक और ने लिखा सही में यह मोमेंट हर औरत के लिए शॉकिंग है।
वहीं अब फैंस भी वीडियो को रिपीट मोड में देखने के बाद गुस्से से आग बबूला हो गए हैं और ऐसे मौके पर वहां मौजूद औरतों की सेफ्टी पर सवाल उठा रहे हैं। काजोल के साथ हुई इस घटना के अलावा इस शुभ दिन के और भी यादगार पल हैं जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल और निशा के बीच एक प्यार भरा पल भी देखने को मिला। देवी मां को सिंदूर लगाने के बाद काजोल और निशा पेप्राज़ी को पोज़ देती नजर आई। काजोल ने बेटी को सीने से लगाया और माथे पर चूमते हुए खूब लाड भी लड़ाया। इस दौरान दोनों मां-ब पारंपरिक लुक में काफी सुंदर दिख रही थी।
काजोल ने लाल और सफेद रंग की चेक वाली साड़ी पहनी थी और निशा ने केसरिया रंग का सूट। काजोल अपनी बेटी नीसा और उनकी सहेलियों को मां दुर्गा की मूर्ति पर सिंदूर लगाने का तरीका बताती दिखाई दी। बता दें कि सिंदूर खेला दशमी के दिन खेला जाता है। यह एक ऐसी रस्म है जिसमें महिलाएं और युवतियां एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं जो कि स्मृद्धि और नारी शक्ति का प्रतीक है। परंपरा का पालन करते हुए छोटे भाई-बहन बड़ों के पैर छूते हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा उनके पैर छूती नजर आई। बड़ी बहन का आशीर्वाद लेने के बाद तनीषा इतनी इमोशनल हो जाती है और काजोल को गले लगा लेती है।
इन खास पलों को पेप्राजी ने अपने कैमरों में हमेशा के लिए कैद कर लिया। वहीं लोग भी दोनों बहनों के प्यार की खूब बलाएं ले रहे हैं। अनुपमा से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपपाली गांगुली भी दुर्गा पूजा में शामिल हुई। उन्होंने भी बाकी एक्ट्रेसेस के साथ सिंदूर खेला में भाग लिया। वो पारंपरिक बंगाली साड़ी में सिंदूर खेला में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। इशिता दत्त और वत्सल सेठ भी मां के दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।
