सलमान से मिलने आ रहे आमिर के बेटे जुनैद को बॉडीगार्ड ने दिया धक्का वीडियो हुआ वायरल।

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर प्रमोट करने पहुंचे कल प्रीमियर में सलमान खान छाए रहे। लेकिन इसी दौरान सलमान टाइट सिक्योरिटी में भी थे और किसी को भी सलमान के इर्द-गिर्द नहीं आने दिया। चाहे वो सलमान का कितना ही खास क्यों ना हो। जहां एक तरफ सलमान खान आमिर खान के साथ पोज़ करते नजर आए।

उनके साथ मस्ती करते नजर आए। वहीं सलमान की सिक्योरिटी ने आमिर खान के बेटे जुनैद को सलमान से मिलने तक नहीं दिया। और इसी की एक वीडियो वायरल हो रही है सोशल मीडिया पर जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी सिक्योरिटी के बीच चलते आ रहे हैं और इसी टाइम जुनैद सलमान से मिलने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके सिक्योरिटी वाले जुनैद को पीछे पुश कर देते हैं।

यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि क्यों जुनैद को पीछे धकेला गया। वेल आपको बता दें कि सलमान खान ने जुनैद को नहीं देखा था। अगर वो जुनैद को देखते तो शायद यह सब जुनैद के साथ नहीं होता। और जहां तक बात है सलमान की सिक्योरिटी की तो सिक्योरिटी वाले जानते ही नहीं थे जो शख्स सलमान से मिलने आ रहा था वो कोई आम बंदा था या वो आमिर खान का बेटा था।

यही वजह है कि सिक्योरिटी वाले अपनी ड्यूटी कर रहे थे और इसी चक्कर में जुनैद को सिक्योरिटी वालों ने पुश कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो उसी तरह से वायरल हुई है जिस तरह से एक बार विक्की कौशल और सलमान की वीडियो वायरल हुई थी। सलमान खान अपनी सिक्योरिटी के बीच जा रहे थे और विक्की कौशल को सिक्योरिटी वाले इग्नोर कर देते हैं। तब भी यही हुआ था कि सलमान ने विक्की कौशल को नहीं देखा था। लेकिन बाद में जब उन्होंने विकी कौशल को देखा तो उन्होंने विकी कौशल को गले से लगा लिया।

Leave a Comment