या अली एक दिन तेरी राहों में जैसे गानों के फेमस बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया है। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय एक दुर्घटना में जुबिन की जान चली गई है। भारत ने एक रूहानी आवाज को खो दिया है। जुबेन सिर्फ 52 साल के थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुबेन स्कूबा ड्राइविंग कर रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया। पुलिस ने तुरंत उन्हें समुंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की।
लेकिन जुबेन को नहीं बचाया जा सका। जुबेन सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन परफॉर्म करने से पहले ही उनकी जान चली गई है। उनकी निधन ने ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और देश को गहरे शोक में डाल दिया है। जुबिन असम के रहने वाले थे।
असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, हमारे प्रिय जुबिन गर्ग के असमय निधन से गहरा दुख पहुंचा है।
असम ने ना केवल एक आवाज खोई है बल्कि एक धड़कन भी। जुबिन दा केवल एक महान गायक नहीं थे। वह असम और देश के गौरव थे। जिनके गीतों ने हमारी संस्कृति को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे। ओम शांति। जुबिन को लोग या अली गाने से पहचानते थे। लेकिन उन्होंने और भी बहुत गाने गाए जो आपके दिल के करीब होंगे। जुबीन ने दिल से फिजा अशोका।
यह है जलवा, कांटे जाल। मुंबई से आया मेरा दोस्त प्लान आन गर्व गैंगस्टर नमस्ते लंदन सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। भगवान जुबिन की आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
