सफेद बाल पिचके गाल हट्टे-कट्टे जॉन का हुआ यह कैसा हाल मस्कुलर बॉडी नहीं कंकाल बने एक्टर 54 की उम्र में बदला हुलिया पहचान पाना भी हुआ मुश्किल जॉन के नए लुक ने मचाया बवाल तस्वीरें देख इंटरनेट पर मचा हड़कंप बॉलीवुड में अगर फिटनेस और मस्कुलर बॉडी की बात होती है.
तो सभी के ज़हन में सबसे पहले जिन सितारों का नाम लिया जाता है उनमें जॉन अब्राहम हमेशा टॉप पर रहे हैं। अपनी दमदार बॉडी, डशिंग पर्सनालिटी और हैंडसम लुक से जॉन ने सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन अब वही जॉन अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में है।
54 साल की उम्र में एक्टर का जो लुक सामने आया है, उसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को किसी फिल्म या प्रोजेक्ट से जोड़कर देख रहे हैं।

तो वहीं कई फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जता रहे हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जॉन अब्राहम की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीहैं। जिसमें वो वैनिटी वैन के अंदर अपनी टीम के साथ मुस्कुराते हुए पोज़ देते नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे उनके भूरे बाल और पिच के गाल। इन फोटोज में एक्टर का हेयर स्टाइल और बालों का रंग बदला हुआ नजर आ रहा है। फोटोज में जॉन के बालों का कलर सफेद दिखाई दे रहा है। साथ ही वह काफी दुबले पतले नजर आ रहे हैं।
जिससे उनका पूरा लुक काफी बदला-बदला दिखाई दे रहा है। वायरल तस्वीरों में जॉन को एक सिंपल ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पट पहने हुए देखा जा सकता है। जिसमें उनकी सादगी साफ-साफ झलक रहीहै। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पिक्चर्स वायरल हुई लोगों के मिले जुले रिएक्शंस आने शुरू हो गए। जहां कुछ लोग उनके इस नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उनकी हेल्थ को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा डाइट कर कर के बेड़ा गर्द कर लिया है। एक और यूजर ने लिखा इसे कैंसर है क्या?
तो वहीं एक और शख्स ने लिखा बीमार क्यों लग रहा है? लेकिन फिलहाल जॉन की हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन का यह बदला हुआलुक किसी अपकमिंग फिल्म या प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है। इससे पहले भी जॉन कई बार अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर चुके हैं। जॉन ने हर बार रोल की डिमांड के हिसाब से खुद को पूरी तरह ढाल लिया है।
हालांकि अब तक जॉन अब्राहम या उनकी टीम की तरफ से इस लुक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वजह से फैंस के बीच सस्पेंस और भी बढ़ गया है। बता दें कि जॉन अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर हमेशा ध्यान रखते आए हैं। वो ना सिर्फ स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं बल्कि रेगुलर वर्कआउट और हेल्दीलाइफस्ट भी अपनाते हैं।
