एक दूसरे के प्यार में एल्विश-जिया !ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें वायरल !

जिया शंकर के प्यार में गिरफ्तार एल्विश यादव। राव साहब ने लेडी लव को किया प्रपोज। जल्द राव परिवार में बहू बनकर आएंगे जिया शंकर। गुपचुप डेटिंग से एल्विश जिया ने हटाया पर्दा। ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरों पर फैंस हार रहे हैं अपना दिल। इस वक्त इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक एल्विश यादव और जिया शंकर की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल होती तस्वीरों में राव साहब, एल्विश यादव घुटनों पर बैठ जिया को प्रपोज करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरे के प्यार में खोए एल्विश यादव और जिया के ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरों को देख फैंस खुशी से गदगद हो उठे हैं और कई-कई सवाल भी पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। वेल नेशनल टेलीविजन पर सूटवूट पहने एल्विश ने जहां जिया शंकर से अपने दिल की बात कहते हुए उन्हें प्रपोज किया और खूबसूरत अंदाज में एल्विश के प्रपोजल से एक्ट्रेस भी खिलखिलाते और ब्लश करते हुए साफ तस्वीरों में नजर आ रही है। ड्रीमी प्रपोजल मिलने के बाद शर्माती हुई जिया शंकर भी एल्विश को हां कहते हुए उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेती हैं और बदले में एल्विश को आई लव यू भी कहती हुई दिखाई देती हैं।

अब एल्विश जिया की एक दूसरे के प्यार में खोए हुए तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसके बाद राव साहब की शादी से लेकर जिया की दुल्हन बनने के दावे और चर्चाएं एक बार फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि जिया को प्रपोज करते हुए एल्विश कहते हैं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी। यह जवाब दे देती है। इसके बाद दोनों शर्माते हुए पलकें झुका लेते हैं और मुस्कुराते हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि खूबसूरत सूटबूट में नजर आ रहे अलविश यादव घुटनों के बल बैठ जिया को गुलाब देते हुए अपने दिल की बात कह रहे हैं। तो वहीं जिया शंकर भी गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखने के साथ-साथ शर्माती हुई साफ दिखाई दे रही है। एक दूसरे की आंखों में खोए हुए जिया और एल्विश बेहद खुश और एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीरों के वायरल होते ही लोगों ने अपने-अपने रिएक्शंस देने भी शुरू कर दिए हैं।

एक शख्स ने लिखा एल्विश और रिया एक होने वाले हैं तो किसी और ने लिखा दोनों ही छुपा और रुस्तम निकले। आगे भी कुछ और लोगों ने कमेंट करते हुए कहा रिया बनेगी राव परिवार की बहू। तो वहीं कुछ और लोगों ने भी कमेंट में लिखा यह रियल नहीं बल्कि शो के लिए होगा। एल्विश की गर्लफ्रेंड लाइमलाइट से दूर रहती है। तो सुना आपने जहां बहुत लोग हैरानी जताने के साथ-साथ खुशी से झूमते हुए ड्र और एल्विश को बधाइयां दे रहे हैं। तो बहुत से लोगों ने इसे इंगेज्ड सीजन टू से कनेक्टेड भी बताया। साथ ही साथ स्क्रिप्टेड भी करार कर दिया। वेल अब इसकी सच्चाई तो नए एपिसोड के ऑन ईयर होने के बाद ही पता चलेगी। तब तक के लिए सभी को बस इंतजार करना होगा।

बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि जिया शंकर भी प्यार में गिरफ्तार है और नए साल के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्रीम के साथ बिना चेहरा दिखाए रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर प्यार में होने का खुलासा किया था।

इसी के साथ एल्विश यादव भी कई बार अपनी लेडी लव को लेकर बात करते हुए नजर आ चुके हैं। साथ ही साथ वह कई बार यह भी बता चुके हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड लाइमलाइट से दूर रहती हैं और वह उनसे बेहद प्यार करते हैं।

Leave a Comment