बैलेंस खोया, लड़खड़ा कर गिर गए जितेंद्र। तीन लोगों को देना पड़ गया सहारा। जरीन खान की प्रार्थना सभा की वीडियो वायरल। कैमरों को देखकर शर्मसार हुए 83 के एक्टर। जैसे ही जमीन पर गिरे दिखे जितेंद्र भागे-भागे मदद को आए लोग। फैंस को सताई एक्टर की चिंता। इन दिनों बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है।
पंकज धीर, असरानी, सतीश शाह के बाद खबर आई कि संजय खान की पत्नी और एक्ट्रेस जरीन खान का भी 7 नवंबर को निधन हो गया। बीते दिन 10 नवंबर को उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर और फिल्म मेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने आए। इस प्रेयर मीट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जितेंद्र भी प्रेयर मीट में पहुंचे और फिर जो हुआ उसे देखकर सोशल मीडिया पर सभी लोग हैरान रह गए और एक्टर की चिंता में घिर गए।

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की मां जरीन खान की प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें ऋतिक का बेटा रिदान, सलमान के पिता सलीम खान, फरदीन खान, रानी मुखर्जी, गर्लफ्रेंड सभा आजाद के साथ रितिक रोशन, संजय खान, जायद खान नजर आए। वहीं जैसा कि हमने आपको बताया कि 83 साल के जितेंद्र भी प्रेयर मीट में पहुंचे हुए थे।
लेकिन उनके साथ एक अनहोनी हो गई। उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। गनीमत यह रही कि उन्हें चोट नहीं लगी और वह बिल्कुल ठीक हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में संभाला।
उनकी यह वीडियो पैप्स के कैमरे में कैद हो गई और जैसे ही सोशल मीडिया पर आई देखते ही देखते वायरल हो गई। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस चिंता में घिर गए हैं। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर जितेंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी कार से बाहर निकलते हैं और आगे बढ़ते हैं।

वो नीचे नहीं देख पाते और सीढ़ी से टकरा जाते हैं। जिसके चलते उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर पड़ते हैं। उनके गिरते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें उठाते हैं। राहत की बात यह रही कि एक्टर को चोट नहीं आई और वह खड़े होकर मुस्कुरा देते हैं।

इस वीडियो को देखकर फैंस के भी तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा होता है चिंता ना करें। एक और यूजर लिखते हैं परमात्मा आपको खुश और स्वस्थ रखे। एक दूसरे यूजर लिखते हैं, उन्होंने बैलेंस नहीं खोया। बस सीढ़ी पर टकराने से हुआ है। एक और यूजर कहते हैं, कैमरामैन को देख रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें जितेंद्र एकदम ठीक हैं। वहीं जरीन खान की प्रार्थना सभा की अगर बात करें तो प्रेयर मीच में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई।
अमीषा पटेल, जैकी श्रॉफ, सबा आजाद, ऋतिक रोशन और उनके बेटे रिदान, रानी मुखर्जी, अली गोनी, जैसमीन भसीन, जरीन की बेटियां सुजैन और फराह भी अपने बच्चों के साथ आए हुए थे। बताते चले जरीन खान का निधन 7 नवंबर को 81 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ था।
