1512 करोड़ की संपत्ति के मालिक है जितेंद्र, 200CR के बंगले में जी रहे जिंदगी!

किंग साइज लाइफ जीते हैं बॉलीवुड के जंपिंग जैक जितेंद्र। 20 साल पहले एक्टिंग से बनाई दूरी फिर भी जी रहे शाही जिंदगी। 1500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं जितेंद्र। कभी चोल में रहकर किया गुजारा। अब महल जैसा है बंगला। देखिए जंपिंग जैक के 200 करोड़ के बंगले कृष्णा का इनसाइड नजारा। एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर के घर में आज जश्न का माहौल है और हो भी क्यों ना आखिर परिवार के मुखिया का जन्मदिन जो है बॉलीवुड के फेवरेट जंपिंग जैक जितेंद्र 7 अप्रैल को अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

तमाम फैंस जीतू जी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं जितेंद्र की लाडली बेटी और एंटरटेनमेंट क्वीन एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए पापा पर खूब प्यार लुटाया है। पापा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एकता ने परिवार के साथ जितेंद्र की कई खुशनुमा तस्वीरों से बना एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ एकता ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। अपने पापा को सुपर अचीवर और लेजेंड कहते हुए एकता ने बताया है कि कैसे एक चोल से निकलकर जितेंद्र ने अपने बंगले तक का सफर तय किया है। अब जब बंगले की बात निकली ही है तो चलिए आपको उस घर का वर्चुअल टूर भी करवा देते हैं जिसे जितेंद्र का आलीशान महल कहा जाता है।

जहां जितेंद्र बीवी शोभा कपूर और बच्चों के साथ रॉयल लाइफ जीते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जितेंद्र के बंगले का नाम कृष्णा है जो कि मुंबई के सबसे पौश इलाकों में से एक जूहू में स्थित है। जितेंद्र के इस बंगले में टीवी और फिल्म जगत के सितारों का आना-जाना लगा रहता है। दिवाली हो या गणपति उत्सव एकता अपने इस बंगले में स्टार्स टेड पार्टीज होस्ट करती रहती हैं। फूलों और लाइटों से सजे इस बंगले को देख अक्सर फैंस के दिल में भी यही ख्याल आता है कि जब बाहर से यह कृष्णा बंगला इतना शानदार दिखता है तो फिर अंदर का नजारा कैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र के इस बंगले की कीमत तकरीबन ₹200 करोड़ है। कभी इसे फ्रेम मिलन बंगले के नाम से जाना जाता था।

लेकिन आज यह कृष्णा बंगलो के नाम से मशहूर है। घर की इनसाइड डिटेल्स की बात करें तो यह सिर्फ एक घर नहीं बल्कि लग्जरी और रॉयल लाइफस्ट का जीता जागता नमूना है। हर कोना एलगेंस और सोफिस्टिकेशन से भरा हुआ। इस आलीशान घर का इंटीरियर बाहर की रॉयल भव्यता को पूरी तरह मैच करता है। खास बात यह है कि इस बंगले के हर कोने में परिवार की पसंद झलकती है। घर के वास्तु से लेकर इंटीरियर डिजाइन तक पर एकता और उनकी मां शोभा कपूर ने खास ध्यान दिया है। घर का हर एक कोना एंटीक शोपीस और खूबसूरत लाइट से सजा है। जो पूरे घर को रॉयल फील देता है। घर के अंदर इंडियन आर्किटेक्चर और मॉडर्न डिजाइन का परफेक्ट फ्यूजन देखने को मिलता है।यह तो सभी जानते हैं कि जितेंद्र और उनका पूरा परिवार गणपति बप्पा का बड़ा भक्त है। इसलिए उनके घर में भव्य गणेश मंदिर बना है। पूरा मंदिर वाइट थीम पर बनाया गया है।

जहां हर साल गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। घर का लिविंग रूम, परिवार का फेवरेट स्पॉट है। रंग बिरंगे वॉलपेपर, शानदार आर्ट वर्क और दीवारों पर परिवार और दोस्तों की तस्वीरें इसे और भी खास बना देती हैं। यह हॉल इतना बड़ा है कि यहां बॉलीवुड की ग्रैंड पार्टीज आराम से हो जाती हैं। बेडरूम्स की बात करें तो हर कमरा अपने आप में यूनिक है। एकता का कमरा जहां मॉडर्न आर्ट म्यूजियम जैसा लगता है।

वहीं जितेंद्र और शोभा कपूर का कमरा सादगी और एलगेंस का परफेक्ट मेल है। किचन की बात करें तो यहां एक दो नहीं बल्कि पूरे चार किचन हैं। इतना ही नहीं एकता ने अपने घर में एक ट्रॉफी रूम भी अलग से बनवाया हुआ है। जहां जितेंद्र, एकता, शोभा और तुषार परिवार के सभी सदस्यों को मिली अवार्ड ट्रॉफीज़ सजाई गई हैं। कुल मिलाकर यह घर दुनिया भर की लग्जरी का परफेक्ट कलेक्शन है। जहां हर सुविधा मौजूद है और हर कोना कहता है कि यही है असली शाही जिंदगी।

Leave a Comment