कुमकुम भाग्य’ एक्टर का हुआ एक्सीडेंट, तहस-नहस हुई कार, खान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

कुमकुम भागे एक्टर का हुआ भयंकर एक्सीडेंट। तहस-नहस हुई कार, बिगड़ गया नक्शा। खान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मुंबई के वरसोवा में हुआ दर्दनाक हादसा। दूसरी कार ने एक्टर की कार को सामने से मारी टक्कर। फैंस को सता रही एक्टर की चिंता। कुमकुम भाग्य फेम एक्टर जीशान खान का एक भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 दिसंबर 2025 को मुंबई के वरसोवा में यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि एक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं उनकी गाड़ी का नक्शा पूरी तरह से बिगड़ गया है। कहा जा रहा है यह एक्सीडेंट दिल दहला देने वाला है क्योंकि जिस तरह से यह दुर्घटना हुई है उसमें एक्टर की जान भी जा सकती थी। लेकिन वो बाल-बाल बच गए और अब बिल्कुल ठीक हैं। फैंस को लगातार जीशान खान की चिंता सता रही है। वहीं कुछ लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि यह रोड एक्सीडेंट आखिर हुआ कैसे और कौन है इस हादसे का जिम्मेदार। टीवी एक्टर जीशान खान जिन्होंने कुमकुम भाग्य और बिग बॉस oटीt जैसे पॉपुलर शोज़ किए उनका एक एक्सीडेंट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीशान खान के साथ यह घटना मुंबई के वरसोवा में करीब रात 8:30 बजे हुई थी। कहा जा रहा है एक्टर की ब्लैक कार कथित तौर पर एक ग्रे रंग की कार से सामने से टकरा गई और यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार के एयर बैग्स खुल गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हादसे के बाद एक्टर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन भी गए थे। इस घटना के चलते एक्टर का परिवार बेहद परेशान हो गया।

वहीं उन्हें सही सलामत देखकर परिवार वालों ने चैन की सांस ली। आपको बता दें जीशान खान ने Zee TV के शो कुमकुम भाग्य में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। यह रोल उन्होंने 2019 और 2021 के बीच किया था। इस रोल ने उन्हें घर-घर में एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद वह एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन सिक्स और लॉकअप का हिस्सा भी रहे। जिसके बाद उन्हें बिग बॉस oटीt सीजन वन में भी देखा गया था। जहां उनके गेम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। बहुत सी रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि जीशान खान फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं और म्यूजिक वीडियोस और बॉलीवुड में हाथ आजमा रहे हैं।

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो एक्टर का नाम उनकी ऑन स्क्रीन मां रिहाना पंडित के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिप लॉक की फोटो पोस्ट की थी जिस पर काफी विवाद हो गया था।

कहा जाता है दोनों 2021 में रिलेशनशिप में आए और अप्रैल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन 2024 में एक्टर ने इस बात की पुष्टि की कि उनका रिहाना के साथ पैचअप हो गया है और वह अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस उनसे उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इसी बीच अब जीशान खान अपने एक्सीडेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया एक्टर बिल्कुल ठीक हैं।

Leave a Comment