हिना खान और रॉकी जैसवाल के बीच झगड़ा? डेढ़ महीने की शादी में कलेश! दांव पर लगा 13 साल का रिश्ता!

नए नवेले जोड़े में मच गया घमासान। हिना खान और रॉकी जैसवाल के बीच किस बात का झगड़ा? 1/2 महीने की शादी में ही हो गया क्लेश। हिना की छोटी सी बात रॉकी को लग गई बुरी। दांव पर लग गया 13 साल का रिश्ता। हिना खान और रॉकी जायसवाल टीवी के इट कपल माने जाते हैं जो अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस के मुश्किल वक्त पर रॉकी जयसवाल उनकी ढाल बनकर खड़े रहे थे। बिना सात फेरों के उन्होंने सारे वचन निभाए। सुख के साथी रहे दुख में भी साथ नहीं छोड़ा।

लगभग 13 साल डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन अब शादी के डेढ़ महीने में ही हिना खान और रॉकी जैसवाल के बीच एक बात पर बहस हो गई। उस नोकझोंक का वीडियो भी हिना खान ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जैसा कि सभी जानते हैं टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग देखी जाती है।

स्क्रीन पर हो या सोशल मीडिया पर हर जगह हिना खान छाई हुई रहती हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। अक्सर ही दोनों को सोशल मीडिया पर रोमांटिक और प्यारी नोकझोंक वाली रील्स शेयर करते हुए देखा जाता है। हाल ही में हिना खान ने एक और वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति रॉकी जयसवाल के साथ एक रील शेयर किया। इस वीडियो में हिना खान अपने पति से कहती हैं, तुम ना आंवला खाया करो। आंवला खाने से ना खून साफ होता है।

इस पर रॉकी जायसवाल का भी बड़ा मजेदार रिएक्शन देखने को मिला। उन्होंने हिना खान को जवाब देते हुए कहा, अब जैसा है वैसा पी लिया करो। खून भी अब तुम्हें साफ चाहिए। इस बात से वो फन वे में कहना चाह रहे हैं कि हिना खान उनका खून पीती हैं। हस्बैंड वाइफ की प्यारी सी नोकझोंक पर फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, खून भी साफ चाहिए मुझे। ऑडियंस इस क्यूट सी रील को देखकर हमेशा की तरह इंप्रेस हो गई। टीवी के फेमस कपल हिना खान और रॉकी जैसवाल 4 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे।

कपल की शादी को डेढ़ महीना पूरा हो गया है। अक्सर ही दोनों को मजाक मस्ती करते हुए इंटरनेट पर देखा जाता है। अपने मजेदार रील से वह हमेशा ही ऑडियंस को एंटरटेन करते हैं। वहीं अब आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की थी।

इस सीरियल ने उन्हें टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। इस सीरियल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर रॉकी जयसवाल भी काम करते थे। दोनों की मुलाकात इसी सीरियल के सेट पर हुई। पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया।

दोनों ने लगभग 4 साल तक अपना रिश्ता छिपा कर रखा और फिर बिग बॉस में जब रॉकी हिना से मिलने आए तब इनका प्यार जगजाहिर हो गया। बताते चले अभी खूबसूरत कपल पतिप और पंगा शो में नजर आने वाले हैं जिसमें हिना और रॉकी की सीजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment