टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पिछले कुछ एपिसोड्स में जेठालाल यानी एक्टर दिलीप जोशी नदारद हैं। इसी वजह से खबरें चल रही हैं कि हो सकता है दिलीप ने शो से टाटा बाय-बाय बोल दिया हो। अब इन सभी खबरों पर प्रोड्यूसर आसित मोदी ने बात की है। बताया है कि दिलीप जोशी इतने दिनों से शो पर क्यों नहीं दिख रहे हैं। आसित मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए दिलीप के शो छोड़ने की खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें बस लोगों को गुमराह करती हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
आसिद बोले जब भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर खबर आती है उसे बहुत ज्यादा अटेंशन मिल जाती है। कभी-कभी तो फिल्म से जुड़ी मिसलीडिंग खबर को भी लिख दिया जाता है। मगर ईमानदारी से कहूं तो मेरे ऊपर इन खबरों का कोई असर नहीं होता। अगर मैं ऐसी हर अफवाह पर रिस्पांस करने लगूंगा तो यह कभी खत्म ही नहीं होगी। हाल ही में जेठालाल शो पर नहीं दिख रहे हैं क्योंकि उनके कुछ पर्सनल कमिटमेंट्स हैं मगर इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।
यह हर बार संभव नहीं है कि कहानी एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमे। लोग कुछ भी सोचना शुरू कर देते हैं मगर मैं स्टोरी लाइन पर फोकस करता हूं और अफवाहों से दूर रहता हूं। आशित ने शो के सबसे फेमस किरदार दयाबेन की वापसी पर भी बात की। कहा कि समय आने पर इस किरदार को भी वापस लाया जाएगा।
हालांकि आखिरी बार दयाबेन का किरदार शो पर 8 साल पहले दिखा था। इन आठ सालों में भी बगैर इस किरदार के तारक मेहता शो हिट रहा। इसे अच्छी खासी व्यूअरशिप मिलती रही। फिलहाल शो में घोस्ट थीम की स्टोरी चल रही है। पिछले कुछ दिनों से बबीता जी का किरदार यानी एक्टर मुनमुन दत्ता शो में नजर नहीं आ रही हैं।
इसलिए लोग कह रहे हैं कि दिलीप और मुनमुन दोनों ने ही शो छोड़ दिया है। हालांकि उस वक्त भी रिपोर्ट आई थी कि मुनमुन कुछ समय के लिए किसी और प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। इसलिए वह तारक मेहता में नजर नहीं आ रही हैं। जल्द ही वह इस शो में वापस जुड़ेंगी।
