इस खूबसूरत सैनिक पर दिल हार बैठे ट्रंप समर्थक !जब सच सामने आया तो…

सोचिए एक बेहद खूबसूरत ब्लॉन्ड अमेरिकी महिला सैनिक जो राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हो जो व्लादमीर पुतिन के साथ बेझिझक सेल्फी ले रही हो। मिलनिया ट्रंप और वदमीर जेलस्की से बेहद करीब से मिल रही हो।

इसने निकोलस माधुरों को बंदी तक बना लिया। सोशल मीडिया पर इसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बन गए। अमेरिका फर्स्ट का नारा बुलंद करने वाली इस सैनिक की हर फोटो पर हजारों लाइक्स और हार्ट इमोजी की बारिश हो रही है।

लेकिन अमेरिका के कट्टर ट्रंप समर्थक यानी मागा सपोर्टर्स तो इस पर पूरी तरह फिदा हो चुके हैं। लेकिन इस रोमांचक कहानी में एक हैरान करने वाला पेच है। यह बहादुर सैनिक और इसकी यह शानदार दुनिया असल में वजूद में ही नहीं है। नमस्कार, मैं हूं सिद्धार्थ प्रकाश। जिस महिला सैनिक की बहादुरी के कसीदे पढ़े जा रहे हैं, उसका नाम जेसिका फस्टर बताया गया। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि वह अमेरिकी सेना में काम करती हैं और अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे को बढ़ा रही हैं। तस्वीरों में वो होरमूस जलडमरू मध्य में एक जंगी जहाज पर ऊंची हील पहने नजर आ रही हैं। वो भाषण दे रही हैं और पिलो फाइट कर रही हैं।

यह सब इतना असली लग रहा था कि लोगों ने मान लिया कि जेसिका अमेरिका की एक सच्ची देशभक्त सैनिक है। उसकी पोस्ट पर कमेंट करने वाले ज्यादातर पुरुष थे जो उसे ब्यूटीफुल कह रहे थे। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह किसी इंसान की नहीं बल्कि एआई से तैयार की गई फर्जी तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं। 4 महीने तक जेसिका फोस्टर के इस अकाउंट ने इंटरनेट पर तहलका मचाए रखा। लेकिन जब वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिकी सेना से सीधे सवाल किया तो सेना का साफ जवाब था कि उनके रिकॉर्ड में जेसिका पोस्टर नाम की कोई महिला सैनिक कभी थी ही नहीं और जैसे ही फर्जीवाड़ा खुला अकाउंट इंटरनेट से गायब हो गया। रिपोर्ट में बताया गया कि गायब होने से पहले इस अकाउंट का लिंक ओनली फैंस नाम के प्लेटफार्म जुड़ा था।

ओनली फैंस ने बताया कि उन्होंने इस अकाउंट को इसलिए हटा दिया क्योंकि इसे बनाने वाले का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था। लेकिन असली अकाउंट हटने के बाद जेसिका फोस्टर के नाम से कई फर्जी अकाउंट बन गए हैं जो ठीक वैसीही एआई वाली तस्वीरें डाल रहे हैं।

यह कोई इकलौता मामला नहीं है। TikTok, Instagram और एक्स पर ऐसे दर्जनों एआई जनरेटेड महिलाओं के अकाउंट्स हैं जो खुद को ट्रंप समर्थक सैनिक बताती हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की महिला सैनिकों और पायलटों के सैकड़ों एआई वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। जबकि ईरान में महिलाओं को मोर्चे पर जाने की सख्त मनाही है।

Leave a Comment