तारक मेहता में नहीं होगी दया की वापसी ,जेनिफर ने बताई सच्चाई।

दया बहन की वापसी को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। इसी बीच तारक मेहता की पुरानी किरदार जेनिफर मिस्त्री ने दया बहन की शो में वापसी को लेकर बड़ा दावा किया है।

उन्होंने बताया है कि दयाबेन की ससुराल की शक्ति की वजह से वह कभी भी तारक मेहता शो में वापसी नहीं करेंगी। जेनिफर ने बताया कि दिशा वकानी कमबैक करने वाली थी लेकिन परिवार के लिमिटेशंस ने उन्हें रोक लिया। बॉलीवुड बबल से बातचीत में जेनिफर ने कहा शो चल रहा है चलता रहेगा।

तारक मेहता सीरियल की जो कुंडली है वह कोई नहीं हिला सकता। चाहे दयाबेन जो डायरेक्टर थे वो गए चाहे सोडी गया या हाथी। मैं हो या टप्पू सोनू किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ा। दया के जाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा। दया 2017 से नहीं है। 10 साल होने वाले हैं। फिर भी शो चल रहा है। बीच-बीच में अक्सर खबरें आती हैं कि दया बेन वापस आ रही हैं। कमबैक होने वाला है। फोटोस आ जाती हैं। फिर पता चलता है कि अफवाह है। इसका जिक्र करते हुए जेनिफर ने कहा कि वो तो मार्केटिंग स्ट्रेटजी है। लोगों को कैसे एंगेज करके रखें। कैसे हाइप क्रिएट करें? जब मैं थी तभी एक लड़की का ऑडिशन लिया था। वो दिल्ली से आती थी। उसको 2 साल से ब्लॉक करके रखा कि करेंगे शूट करेंगे। जेनफर ने उस एक्ट्रेस का जिक्र करते हुए बताया कि वह 100% दया है।

मतलब आप यकीन नहीं करेंगे। आप सामने से उसकी शक्ल ना देखें तो कोई नहीं कह सकता कि वह दिशा बकानी का निभाया किरदार दयाबेन नहीं है। पर वह बहुत यंग थी। शायद 26 27 साल की तो दिलीप जोशी जी के आगे बहुत छोटी लगेगी। तो ठीक नहीं लगेगा। इस वजह से उसको नहीं लाए। वरना हमें बहुत बेस्ट चॉइस लगी थी। जेनिफर ने आगे क्लियर किया कि लेकिन जो भी हो दिशा वकानी तो वापस नहीं आएंगी। दयाबेन की वापसी हो सकती है। बाकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी चलती रहेगी। कोई ना कोई फोटो वगैरह डाल के।

एक्ट्रेस ने साथ ही रिवील किया कि एक बार दिशा ने कमबैक प्लान किया था। वह बोली मुझसे बात भी हुई थी। यह 2020 या 21 की बात है। वह कह रही थी कि हां मैं आ रही हूं अब। फिर क्या हुआ वो मालूम नहीं। मतलब अगले दिन से उसका शूट था। वो सेट पर आकर ड्रेस वगैरह ट्राई करके गई। लेकिन फिर क्या हुआ वो मालूम नहीं। जो हमें पता चला वो यह कि उसकी फैमिली की तरफ से थोड़े रिजर्वेशन थे। उनका कहना था कि नाइट शूट या रविवार को शूट नहीं करेगी। लिमिटेड वर्किंग आवर होंगे।

जेनिफर ने बताया कि उन्होंने और सोनालिका जोशी ने और सीत मोदी से कहा था कि वह दिशा के घर जाकर कुछ सीन्स शूट कर लिया करें। दिशा ने शो को बहुत कुछ दिया है तो इतना किया जा सकता है लेकिन वो नहीं माने। उनका ईगो आड़े आ गया। वो बोले कि क्यों हम उसके घर जाएं शो मेरा है। हम क्यों जाएं?

Leave a Comment