हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उसका नाम जायरा वसीम है। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने निकाह की जानकारी साझा की। जायरा के करियर फ्रेंड की बात करें तो करियर बहुत लंबा नहीं रहा। 4 साल के एक्टिंग करियर में जायरा ने आमिर खान की फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की। आमिर खान की फिल्म दंगल में जायरा ने छोटी गीता फोगाट का रोल किया। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग ₹270 करोड़ कमाए थे।
सीक्रेट सुपरस्टार में भी आमिर खान और जायरा ने साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने भी ₹912 करोड़ की वर्ल्ड वाइड कमाई की थी। आमिर खान के अलावा जायरा वसीम ने फिल्म द स्काई इस पिंक में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया। इस फिल्म में आयशा चौधरी नाम का किरदार निभाया था।
द स्काई इस पिंक में एक परिवार की इमोशनल जर्नी थी। फिल्म में जायरा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी का रोल किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। यारा वसीम का करियर अच्छा चल रहा था। एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करके बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया। जायरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो धर्म के रास्ते पर चलना चाहती हैं। इसलिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही है। जायरा की इस पोस्ट से बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस को झटका लगा था। यहां तक कि रबीना टंडन काफी नाराज हुई। अब जायरा वसीम फिर से चर्चा में है।