जय-माही का तलाक कन्फर्म! कपल ने तोड़ी 15 साल पुरानी शादी!

एक और तलाक से हिल गई टीवी इंडस्ट्री। जय भानुशाली और माही विज ने तोड़ दी 15 साल पुरानी शादी। डिवोर्स पेपर्स पर कपल ने कर दिए हैं साइन। किसके साथ रहेंगे बच्चे? कस्टडी का भी हो गया फैसला। तलाक की खबर ने फैंस को दिया बड़ा झटका। चाहने वालों ने लगाई सवालों की झड़ी। 15 साल की शादी, तीन बच्चे और अब तलाक। यहां हम बात कर रहे हैं टीवी के फेमस कपल जय भानुशाली और माही विच की जिनके तलाक की खबर ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। जय भानुशाली और माही विज के बीच दरार आ गई है।

जी हां, गॉसिप्स के गलियारों में खूब ताना खुशी है कि दोनों का तलाक फाइनल हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयभानुशाली और माही विच के बीच काफी वक्त से अनबन चल रही थी और अब खबर आ रही है कि दोनों ने कुछ महीने पहले अपना डिवोर्स फाइनल कर दिया है। दोनों ने तलाक के पेपर्स पर भी साइन कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुलाई अगस्त 2025 में तलाक फाइनल हो चुका है। वहीं आपको बता दें दोनों की तलाक की खबरें इसी साल जुलाई में भी आई थी। लेकिन तब सभी ने इसे रूमर समझा था। वहीं हाल ही में जयभानुशाली अपनी बेटियों के साथ जापान घूमने गए हुए थे। इस फैमिली ट्रिप पर भी माही विज कहीं दिखाई नहीं दी थी। जिसके चलते उनके तलाक की खबरों को और हवा मिल गई थी। कहा जा रहा है दोनों कुछ समय से अलग रह रहे हैं। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि जय और माही दोनों ने अपनी शादी को बचाने के लिए कई कोशिशें भी की थी लेकिन उनके मनमुटाव दूर नहीं हो पाए।

दोनों ने आखिरकार अलग होने का फैसला कर ही लिया। जैसा कि हमने आपको बताया कि एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जय भानुशाली और माही विज का तलाक जुलाई या अगस्त में फाइनल हो चुका है। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों के बच्चों की कस्टडी पर भी फैसला आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माही और जय के बीच दूरियां तब शुरू हुई जब माही को ट्रस्ट इशूज़ होने लगे।

दोनों पहले साथ में ब्लॉगिंग भी किया करते थे और खूब तस्वीरें रील्स डाला करते थे। लेकिन यह सब कुछ काफी समय पहले ही बंद हो चुका है। जया और माही को आखिरी बार साथ में अगस्त में अपनी बेटी तारा के बर्थडे पर देखा गया था। सूत्रों की मानें तो पार्टी में यह दोनों एक दूसरे से दूर-दूर ही नजर आ रहे थे।

इससे पहले माही ने जय के साथ तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा लगते हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? मुझे समझ नहीं आता कि लोग किसी के तलाक या सेपरेशन को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं। मैं यह भी देखती हूं कि लोग मेरे कमेंट बॉक्स में भी बहुत कुछ लिखते रहते हैं। आपको बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने 2010 में शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट भी किया था। कपल की एक बेटी है तारा भानुशाली।

वहीं आपको यह भी बता दें इस कपल ने तारा से पहले दो बच्चों को गोद भी लिया था। अब इन तीनों बच्चों की कस्टडी किसके पास जाएगी? यह सवाल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बताते चले ना ही इस कपल ने अपने तलाक और ना ही बच्चों की कस्टडी के बारे में कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

Leave a Comment