3 बच्चों के पेरेंट्स हैं जय-माही,तलाक के बाद किसे मिली कस्टडी?

टूट कर बिखरी जयभानुशाली और माहे विज की गृहस्ती। शादी के 15 साल बाद अलग हो रही हैं दोनों की राहें। एक नहीं बल्कि तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं जय माही। शादी के 7 साल बाद गोद लिए दो बच्चे तो मन्नतों से हुआ बेटी तारा का जन्म। अब अलग हो रहे हैं जय माही तो कैसे होगा बच्चों का बंटवारा? किसे मिलेगी तीन बच्चों की कस्टडी? यह वो सवाल है जो टीवी के पावर कपल जय भानुशाली और माही विच की 15 साल पुरानी शादी टूटने की खबरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं।

जैसा कि जग जाहिर है कि यह कयास तो लंबे वक्त से लगाए जा रहे थे कि टीवी की मशहूर जोड़ी जयभानुशाली और माही विच की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है। 2025 की शुरुआत से ही गसिप्स के गलियारों में चर्चा थी कि कपल के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। जय बीवी माही से अलग रह रहे हैं। दोनों ने साथ में नजर आना तो दूर एक साथ तस्वीरें शेयर करना भी बंद कर दिया था।

हालांकि जय और माही ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों का तलाक कंफर्म हो चुका है। लंबे वक्त से दूर रह रहे जय भानुशाली और माही विज ने डिवोर्स पेपर्स पर साइन भी कर दिए हैं। इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर नेटिजंस दोनों की शादी टूटने की वजह के साथ ही साथ इनके बच्चों के बारे में भी सवाल पूछते दिख रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर जय और माही की शादी टूट चुकी है तो फिर इनके बच्चों का क्या होगा? किसे मिलेगी तारा, खुशी और राजवीर की कस्टडी? बता दें कि जय माही एक नहीं बल्कि तीन बच्चों के पेरेंट्स हैं।

दरअसल, शादी के 7 साल बाद कपल ने अपनी हाउस हेल्प के दो बच्चों को गोद लिया था। साल 2017 में खबरें आई थी कि बेऔलाद कपल ने अपने हाउस हेल्प के दोनों बच्चों खुशी और राजवीर को गोद ले लिया है।

दोनों बच्चों की जिम्मेदारी यह दोनों ही उठा रहे थे। वहीं साल 2019 में कपल ने अपनी बायोलॉजिकल बेटी तारा को वेलकम किया। दरअसल माही नेचुरल रूप से कंसीव नहीं कर पा रही थी जिसके बाद कपल ने आईवीएफ का सहारा लिया था और तारा को वेलकम किया। हैरानी की बात तो यह है कि माही तब जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थी लेकिन जन्म से पहले ही उन्होंने दो में से एक बच्चे को खो दिया था। तारा को कपल भगवान का आशीर्वाद बताते हैं। वहीं तारा के जन्म के बाद जय माही पर अपने गोद लिए बच्चों को भुलाने के आरोप भी लगे थे। जिसके बाद माही ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुशी और राजवीर को कानूनी तौर पर गोद नहीं लिया है।

हालांकि वो दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अपनी औलाद की तरह ही उठा रहे हैं। ऐसे में लोग सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि अब जय माही के तलाक की सूरत में खुशी और राजवीर का क्या होगा? कौन उठाएगा दोनों बच्चों की जिम्मेदारी? तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों की कस्टडी को लेकर भी फैसला हो चुका है। हालांकि इसकी डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है। नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयभानुशाली करीब 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं एक्ट्रेस रही माही खुद का यू ट्यूब चैनल चलाती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब ₹1 करोड़ है।

Leave a Comment