बिगबॉस कंटेस्टेंट पर लगे आरोप,शादी के 10 दिन बाद हाथों में हथकड़ियां।

बिग बॉस कंटेस्टेंट पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। शादी के 10 दिन बाद ही पहुंचा जेल। हनीमून पर जा रहा था एक्टर। एयरपोर्ट पर ही हुआ गिरफ्तार। कानूनी पचड़ों में फंसा 27 साल का हीरो। शादी की खुशियों पर लगा बड़ा ब्रेक। जी हां, सुनकर आपको भी लगा ना बड़ा झटका। ऐसा ही झटका पॉपुलर एक्टर की बीवी को भी लगा। जब यूं अचानक एयरपोर्ट पर ही चारों ओर से पुलिस ने घेर लिया। जहां अभी-अभी शादी की रस्में खत्म हुई थी।

नई नवेली दुल्हन के हाथों से मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी। उसी बीच खुशियों पर मानो किसी की नजर लग गई। शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही एक्टर की जिंदगी में ऐसा तूफान आया जिसके बारे में किसी ने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। पहले तो हम आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं।

बिग बॉस मराठी सीजन 3 के कंटेस्टेंट जय दुधानी की। जय हाल ही में अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए रवाना होने वाले थे। दोनों एयरपोर्ट पर पहुंचे ही थे कि तभी पुलिस ने जय को हिरासत में ले लिया। एक पल पहले तक जहां जय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे थे। वहीं अगले ही पल उनके हाथों में हथकड़ियां थी।

इस खबर के सामने आते ही मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह गिरफ्तारी एक रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत के बाद हुई है। जिन्होंने जय और उनके परिवार के सदस्यों पर प्रॉपर्टी डील के जरिए करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। जय दुधाने पर करीब ₹5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक बिग बॉस मराठी सीजन 3 में फर्स्ट रनर अप रहे जय दुधाने ने कथित तौर पर फर्जी कागजात बनाकर एक ही दुकान को कई लोगों को बेच दिया। इस वजह से कई लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस केस में जय के साथ-साथ उनके दादा, दादी, मां और बहन से भी पूछताछ की जा रही है।

थाने पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा है। जय के फैंस जहां इस खबर से टूट गए हैं, वहीं कई लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल जय दुधाने पुलिस हिरासत में है और पूरा मामला कोर्ट के फैसले पर टिका हुआ है। बता दें कि ठाणे के रहने वाले जय दुधाने एक फिटनेस ट्रेनर, एथलीट, मॉडल और उभरते हुए एक्टर हैं।

वह जिम बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जय ने हाल ही में 24 दिसंबर 2025 को हर्षिला पाटिल के साथ शादी की थी। शादी की तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

जिनमें वह मराठी रीति रिवाजों के साथ शादी करते नजर आए थे। जय की पत्नी हर्षिला पाटिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर हैं और कई ब्रांड्स के लिए शूट कर चुकी हैं। जय और हर्षिला काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। डेटिंग के कुछ साल बाद कपल ने शादी कर ली थी।

Leave a Comment