शाहरुख खान स्टारर किंग इस वक्त देश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी मेकिंग से लेकर स्टार कास्ट तक मार्केट में खूब चर्चा है। फिल्म में शाहरुख, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अरशद वारसी, राघव जोयाल, अनिल कपूर समेत कई एक्टर्स काम कर रहे हैं। एक्टर्स की इस लंबी लिस्ट में एक नाम जयदीप अहलावत का भी है। हाल ही में उन्होंने किंग की मेकिंग पर बात की।
साथ ही यह भी बताया कि सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर कितनी जबरदस्त प्लानिंग की है। इस मूवी किंग के लिए मेरे पास काफी टाइम है। इसके लिए वक्त मिला तो तैयारी की। बात करूं मेहनत की तो सिद्धार्थ सर ने 8 से 10 अलग-अलग लुक ट्राई किए। जो लुक है उसकी एक तस्वीर है उनके दिमाग में। वो कैसे उसके करीब जा सकते हैं इसके ऊपर उन्होंने कोशिश की। साथ ही कॉस्ट्यूम पर भी काम हुआ। शाहरुख से मिले एक नरेशन का जिक्र करते हुए जयदीप आगे बताते हैं। फिल्म के सीन्स पर मेहनत की जा रही है।
मुझे याद है कि एक बार खान साहब, शाहरुख कुछ बता रहे थे। तो उन्होंने उस सीन को कुछ इस तरह से डिस्क्राइब किया कि वो मुझे बहुत कमाल लगा। ऐसे लगा कि यार यह नजरिया अलग था। तो मैं इतना तो बता सकता हूं कि हमने बहुत मेहनत से कुछ करने की कोशिश की है इस फिल्म में।
कुछ समय पहले द लल्लन टॉप के साथ हुए एक इंटरव्यू में जयदीप ने बताया था कि वो इस फिल्म का हिस्सा कैसे बने। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शाहरुख काफी समय से उसे इस फिल्म में जोड़ने की सोच रहे थे। मगर सिद्धार्थ आनंद की मन में शायद थोड़ी हिचक थी। हिचक इस बात की कि जूल थीफ के बाद जयदीप को छोटा रोल कैसे ऑफर किया जाए। मगर फिर शाहरुख ने उन्हें डायरेक्ट कॉल कर दिया और इस तरह जयदीप इस फिल्म का हिस्सा बनाए गए।
