शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जैस्मिन-अली,शुरू हुई तैयारियां।

जैसमीन अली के घर बजने वाली है शहनाई। 35 की उम्र में दुल्हन बनने को है तैयार। शादी के बंधन में बंधने वाली है जसली। ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से उठेगी जैसमीन की डोली। इस दिन होगा शुभ विवाह। करीबी दोस्तों ने सुनाई खुशखबरी। खुशी से झूम उठे जसली के फैंस। छोटे पर्दे की दुनिया से एक बेहद ही दिल को खुश कर देने वाली खबर सामने आई। जिस पल का सभी को पिछले लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था।

आखिरकार वो पल अब आ ही गया। टीवी के मोस्ट एडोरेबल और क्यूटेस्ट कपल जैसमीन भसीन और अली गोनी अब जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाले हैं। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैसे बधाइयों की बाढ़ आ गई है और जसली के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि इस बात का दावा हम नहीं फैंस नहीं बल्कि खुद कपल के एक बेहद करीबी दोस्त ने किया। गौर करने वाली बात यह है कि करीबी शख्स और कोई नहीं बल्कि टीवी के पॉपुलर एक्टर अभिषेक कुमार हैं। दरअसल हाल ही में जैसमीन, अली और अभिषेक तीनों लाफ्टो क्वीन भारती सिंह के घर उनके छोटे बेटे काजू के नामकरण में पहुंचे। इस स्पेशल फंक्शन की झलक अभिषेक ने ब्लॉग में फैंस के जरिए शेयर की। लेकिन ब्लॉग का सबसे दिलचस्प हिस्सा वो रहा जिसने जसली की शादी की खबर को हवा दे दी। वीडियो में मस्तीमजाक के दौरान अभिषेक ने जैसमीन और अली को लेकर ऐसा इशारा कर दिया जिसने फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर दी है।

जी हां, ब्लॉग में आप अभिषेक को प्यार से जैसमीन को भाभी बोलते हुए सुन सकते हैं। ऐसे में भाभी सुनते ही जैसमीन फौरन रिएक्शन देती हैं और कहती हैं वो भाभी क्यों बोल रहा है? इसका जवाब देते हुए अभिषेक कहते हैं, भाभी हो गई अब तो इस साल शादी हो जाएगी तो भाभी ही हो जाओगी। अभिषेक की इस बात को सुनकर दोनों हंस पड़ते हैं और बस फिर क्या था? जिस तरह एक्टर ने कपल की शादी के बारे में जिक्र किया, उससे फैंस ने कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा तो लगा ही लिया कि इस साल जैसमीन और अली शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी जैसमीन और अली की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि इस साल के आखिर में ग्रैंड वेडिंग होगी तो कोई इसे इंटिमेट सेरेमनी बता रहा है।

फैंस तो अभी से ही जैसमीन और अली को दुल्हन और दूल्हे के रूप में इमेजिन करने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अब बता ही दो शादी कब होगी? एक और यूजर ने लिखा फाइनली मेरे फेवरेट शादी करने वाले हैं। एक और शख्स ने लिखा इशारों में बहुत बड़ा हिंट दे दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी दोनों कई बार अपने रिश्ते को लेकर हिंट दे चुके हैं।

इंटरव्यूज में शादी के सवाल पर कभी मुस्कुराकर बात टाल देना तो कभी सही वक्त आने पर जैसा जवाब देना। फैंस के लिए किसी इशारे से कम नहीं रहा। ऐसे में अभिषेक का यह दावा इन अटकलों को और भी हवा दे गया है। भले ही दोनों ने ऐलान ना किया हो लेकिन अली और जैसमीन दोनों की मुस्कान कुछ और ही दावा कर रही है।

हालांकि यह सिर्फ दावे हैं जो सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। जैसमीन और अली दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई भी रिएक्शन नहीं आया।

बता दें कि जैसमीन और अली की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता बिग बॉस के घर में आकर प्यार में बदल गया और तभी से जसली टीवी के सबसे चहेते कपल्स में गिने जाने लगे।

Leave a Comment