‘जेल’ से बाहर आएंगे राजपाल यादव,रिहाई के लिये जमा हुई कितनी रकम?

तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव। छह लोगों ने दिखाई उम्मीद की किरण। एक्टर के लिए जमा किए करोड़ों। म्यूजिक प्रोड्यूसर ने दिए 1 करोड़ 11 लाख। टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ। मसीहा बन सोनू सूद ने ऑफर की बिग बजट फिल्म। जल्द मिलेगी रिहाई।

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव इस वक्त बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ऑडियंस को खुश करने वाले राजपाल खुद कानूनी और आर्थिक संकट में फंस गए हैं। कहा जा रहा है एक्टर बेहद निराश और दुखी हैं। यह उनके लाइफ का सबसे बड़ा डाउनफॉल माना जा रहा है। चेक बाउंस और 9 करोड़ के कर्ज से जुड़े मामले में राजपाल यादव को सरेंडर करना पड़ गया। उन्होंने बताया कि उनके पास हरजाना भरने के लिए पैसे नहीं है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री से उनके सपोर्ट में लगातार आवाजें उठ रही हैं और बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं जिसमें सोनू सूद का नाम भी शामिल है।

बता दें राजपाल यादव की मदद करने सोनू सूद सबसे पहले आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वह राज्यपाल को एक फिल्म ऑफर कर रहे हैं और साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी मदद के लिए अपील की। उन्होंने इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर से भी रिक्वेस्ट की है कि वह भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को सपोर्ट करें। इसी बीच जैम म्यूजिक के प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह ने भी राजपाल यादव की मदद करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राजपाल की तारीफ करते हुए उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इंद्रजीत जैम ट्यूंस फैमिली की ओर से एक्टर को ₹1 करोड़ 111 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

बता दें कमाल आर खान के आरके भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है वह राजपाल यादव के लिए ₹1 लाख देने के लिए एकदम तैयार हैं और साथ में यह भी कहा है कि सभी बॉलीवुड वालों को मिलकर उन्हें ₹5 करोड़ देने चाहिए।

कमाल आर खान ने कहा है कि अगर वह सिर्फ ₹5 करोड़ वापस कर देते हैं तो तुरंत जेल से बाहर आ सकते हैं तो उनकी मदद करें। बॉलीवुड डायरेक्टर अनीज बजमी ने राजपाल यादव की मदद करते हुए उन्हें हर संभव सपोर्ट करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जितना हो सकेगा वह उनकी मदद करेंगे। उन्होंने बॉलीवुड के बाकी लोगों से भी मदद करने की गुहार लगाई है। वहीं टीवी के राम गुरमीत चौधरी ने भी राजपाल यादव का सपोर्ट किया।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा है कि इतने सीनियर कलाकार को इस तरह मुश्किल में देखकर बहुत दुख हो रहा है। एक कलाकार और इंसान होने के नाते वह हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की है सभी एक होकर आगे आ और मदद करें।

इसी बीच आपको बता दें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अलग जनशक्ति जनता दल जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर के परिवार को ₹11 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही और परिवार की सहायता करने की इच्छा जताई है।

Leave a Comment