जिन एक्टर्स को करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में काम दिया, उन्हें नाम दिया या यूं कहें उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पैदा किया, वही एक्टर्स अब करण को छोड़कर जा रहे हैं और अब जब यह एक्टर्स बड़े बन गए हैं तो करण की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं। बस इसी बात पर करण जौहर का दर्द छलका है। रिसेंटली जानवी कपूर जिन्हें करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में जन्म दिया। उन्होंने करण जौहर की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी को छोड़ा।
करण जौहर से जब पूछा गया कि एक्टर्स टैलेंट एजेंसी छोड़कर किसी और के पास चले जाते हैं तब भी जब आपने उस एक्टर को जन्म दिया हो, उसको इतना सपोर्ट दिया हो करियर में। इस पर आपका क्या कहना है? तो करण जौहर ने कहा कि ये एक्टर्स होते ही ऐसे हैं। एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी, दूसरी से तीसरी एजेंसी। ऐसा ही यह करते हैं। यह एक्टर्स बहुत ही इनसिक्योर होते हैं और इगोइसिस्टिक भी होते हैं और यह सब हैंडल करना आसान नहीं होता है। करण जौहर ने कहा कि यह काम तो मैं सालों से कर रहा हूं और मैं बता दूं कि आर्टिस्ट को आप ज्यादा मोनेटाइज कर ही नहीं सकते हो। उनकी कमीशन ले लेकर आप कभी अमीर नहीं बन पाओगे। यह आर्टिस्ट किसी के सगे नहीं होते हैं। आप किसी एक्टर पर अपने दो साल देते हो।
उसे तैयार करते हो और फिर जब वक्त आता है तो वह निकल जाते हैं। फिर बाहर भटकने के बाद उन्हें जब काम नहीं मिलता है तो वह वापस आपके पास आने की कोशिश करते हैं। यह एक विशेस सर्कल है जो कभी खत्म नहीं होता है।
तो कुछ इस तरीके से करण जौहर ने रिएक्ट किया है। जाहिर सी बात है जानवी कपूर को तो करण ने ही लॉन्च किया है इंडस्ट्री में और जानवी कपूर 2021 से करण की एजेंसी से जुड़ी हुई थी। लेकिन इसी साल जनवरी में जानवी कपूर ने करण जौहर की कंपनी छोड़ दी और वह अब दूसरी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के पास है जो दीपिका और रश्मिका मंदाना का काम देखती हैं। हालांकि करण जौहर के पास अभी भी कई एक्टर्स हैं। उसमें से ज्यादातर स्टार किड्स ही हैं। टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और सारा अली खान अभी भी करण जौहर की कंपनी से ही जुड़ी हुई
