कभी सोनाक्षी का छुआ बेबी बम तो कभी कदम कदम पर रखा ध्यान। बीवी की प्रेगनेंसी की खबरों पर जहीर ने यूं किया रिएक्ट। फैप के सामने ज़हीर का देखने वाला रहा मजाकिया अंदाज। चुलबुल की बुलबुल संग नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल। तो वहीं बालों में गजरा, ढीला ढाला अनारकली सूट पहने ज़हीर की बेगम की अदाओं पर भी टिकी रह गई लोगों की निगाहें। शत्रुघ्न की बेटी और दामाद की जमकर ले रहे हैं बलाएं।
जी हां, गॉसिप्स के गलियारों में चप्पे-चप्पे पर फिलहाल यही चर्चा हो रही है कि शादी के डेढ़ साल बाद प्रेग्नेंट है ज़हीर इकबाल की सोना। जैसा कि सभी जानते हैं कि शादी के कुछ ही महीनों बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के मम्मी पापा बनने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आने लगी थी।
तो वहीं 14 अक्टूबर को विक्रम फर्नेस के फैशन शो में सोनाक्षी और जहीर ने फिर से इन खबरों को हवा दे दी थी। जब सोना के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि यह कपल भी जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाला है। लेकिन अब बीवी की प्रेगनेंसी की खबरों पर जहीर ने बेहद ही खास और मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है।
पेप्स के सामने सोनाक्षी को छेड़ते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो दूसरी तरफ शत्रुघ्न की बेटी और दामाद को इस अंदाज में देखने के बाद फैंस भी बलाए लेते नहीं थक रहे हैं। दरअसल 15 अक्टूबर को रमेश तोरानी के घर पर ग्रैंड और शानदार दिवाली पार्टी रखी गई थी। इस दौरान पार्टी में बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक कपल और इस वक्त प्रेगनेंसी की खबरों की वजह से चर्चा में बने हुए सोनाक्षी ज़हीर भी शामिल हुए थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दोनों रेड कारपेट पर एंट्री लेते हैं, वैसे ही जहीर सोना का मजाकिया अंदाज में पेट छूकर उन्हें ध्यान रखने को कहते हैं। यह देखने के बाद सोनाक्षी हंसते हुए जहीर को मना करती है। फिर भी जहीर हंसते हुए कहते हैं कि वो मजाक कर रहे थे। अब दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान अरबाज और सोहेल खान के बेटे अरहान और निर्वान भी जहीर और सोनाक्षी के साथ ही मौजूद थे। जहीर जाते-जाते निर्वाण के पेट पर भी मजाक में हाथ लगाते हुए जाते हैं। जहीर का अब यह मस्ती भरा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं फैंस ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा इन दोनों के मजाक बहुत मस्त होते हैं। एक और शख्स ने लिखा इनको किसी की नजर ना लगे मेरी फेवरेट जोड़ी। वहीं एक ने लिखा है कि ये दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हैं।
भले ही उन्होंने प्रेगनेंसी की खबरों पर कोई रिएक्शन ना दिया हो लेकिन फिर भी फैंस कयास लगा रहे हैं कि अभी ना सही लेकिन जल्द ही सोना और जहीर अपने नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी सुना सकते हैं। बात करें दोनों के लुक की तो सोनाक्षी ने ऑफ वाइट कलर का अनारकली सूट पहना था। इसी के साथ उन्होंने लॉन्ग इयरिंग्स पेअर किए थे। साथ ही मिडिल पार्टेड हेयर बन बनाया था। सोनाक्षी पूरे लुक में बहुत सुंदर लग रही थी। उन्होंने मैचिंग पर्स भी कैरी किया था।
वहीं ज़ही इकबाल को ब्लू कलर के कुर्ते में देखा गया। बता दें कि रमेश तोरानी की ग्रैंड दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ग्लैमर और देसी अवतार में शिरकत दी। डेविड धवन, मनीष पॉल, अरशद वारसी, नरगिस फाखरी। सोनू निगम, सलमान खान की बहन और जीजा यानी कि अर्पिता और आयुष, बोनी, कपूर और रितिक रोशन अपनी लेडी लव सबा आजाद के साथ रमेश तोरानी को हैप्पी दिवाली कहने पहुंचे। इनके अलावा मोनी रॉय, जैकलिन फर्नांडिस, एकता कपूर और नुसरत भरूचा भी स्टाइलिश अवतार में पार्टी की जान बने।
