एक कहावत है थूक कर चाटना। इस कहावत का इस खबर से कोई लेना देना नहीं है। टीवी के सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के इतने बुरे दिन आ जाएंगे। यह शायद ना जनता ने सोचा होगा और ना ही इसके मेकर्स ने। जिस लड़की को सलमान खान ने खुद शो से बाहर यह कहते हुए निकाला था कि या तो यह यहां रहेगी या मैं उस कंटेस्टेंट को फिर से शो में लाने के लिए मेकर्स गिड़गिड़ा रहे हैं।
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन खास नहीं जा रहे हैं। शो का नया सीजन इसी महीने शुरू होने जा रहा है। तो अब मेकर्स शो की सबसे विवादित कंटेस्टेंट रही प्रियंका जगगा को फिर से वापस लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। प्रियंका ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे कंफर्म किया है।
प्रियंका शो में देती थी। बिग बॉस के पूरे इतिहास में ऐसा कोई कंटेस्टेंट नहीं आया जैसा कि प्रियंका थी। प्रियंका को शो से निकालते हुए सलमान ने मेकर से कहा था कि प्रियंका को कभी भी इस शो में वापस ना लाया जाए। सिर्फ इस शो ही नहीं बल्कि इस चैनल पर भी। अगर वह कभी इस चैनल पर भी वापस आएंगी तो मैं कलर्स के साथ फिर कभी काम नहीं करूंगा।
वीकेंड के बार एपिसोड में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे को आज भी लोग सबसे विवादित बताते हैं। लेकिन अब प्रियंका शो में वापस आ रही हैं। प्रियंका ने बिग बॉस 19 में आने की खबर को कंफर्म करते हुए लिखा है। 10 साल पहले मैं बिग बॉस नाम के शो का हिस्सा थी। इसने मेरी जिंदगी बदल दी। लेकिन यह सब आसान नहीं था। मेरा होस्ट सलमान खान से झगड़ा हो गया था और मैं चली गई।
शो से ग्लैमर की दुनिया से शोरगुल से। लेकिन अब अचानक से बिग बॉस ने फिर से बुलावा भेजा है। हां, इस सीजन में वो मुझे वापस चाहते हैं। यह सीजन पूरी तरह से राजनीति पर आधारित है। बात यह है कि मेरे जख्म भर गए हैं। मैंने एक नया जीवन बनाया है। मैं अब लाइमलाइट या सुर्खियों के पीछे नहीं भाग रही। लेकिन यह ऑफर एक बड़ी सफलता जैसा लगता है। शोहरत के लिए नहीं। पर शायद किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए।
शायद हिम्मत के लिए, शायद किसी और चीज के लिए। मैं टूट चुकी हूं। क्या मुझे हां कर देना चाहिए या शांति से वहां से चले जाना चाहिए? मुझे अपने दिल से बताओ तुम क्या सोचते हो? अब मेकर्स के आगे मजबूरी है कि उन्हें इस शो को चलाना है और ऐसे में वो पुराने कंटेस्टेंट को लाने में जुटे हैं। हालांकि पहले भी कई बार पुराने कंटेस्टेंट को TRP के लिए लाया गया है।
राखी तो कई बार बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। अब तब क्या होगा जब प्रियंका और सलमान का सामना होगा। वैसे इससे पहले एल्विश यादव भी सलमान खान के खिलाफ बहुत कुछ बोलते थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें शो पर बुलाया गया और वह विनर भी बने। पैसे के लिए मेकर्स पता नहीं सलमान से क्या-क्या करा लेते हैं।
