बॉडी पार्ट पर कैमरा zoom करने को लेकर तिलमिलाई जाह्नवी कपूर।

हाल ही में जानवी कपूर ने राज शमानी के पॉडकास्ट में पापराजी के पीछे से फोटो लेने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पापराजी गलत तरीके से बॉडी पार्ट की तरफ ज़ूम करते हैं और ऐसे वीडियो निकालकर व्यूज पाने की कोशिश करते हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जानवी कपूर को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल जानवी कपूर ने उस हरकत को पूरी तरह से गलत बताया है। जिसमें कैमरामैन बॉडी पार्ट्स पर ज़ूम करते हैं और दुनिया को दिखाते हैं। जानवी कपूर का कहना है कि ज़ूम करके किसी महिला को कैमरे में ऐसे दिखाना गलत है। इसके अलावा उन्होंने पापराजी को बुरी तरह से लड़ताड़ा जो कि बॉडी पर ज़ूम करते हैं।

जानवी कपूर ने पापराजी को उनकी हद बता दी और इन चीजों को बेहद गलत बताया है। गौरतलब है कि जानवी ने खुले शब्दों में कहा कि हमारा काम है कि हम कैमरे के सामने आते हैं लेकिन लिमिट से बाहर जो भी होगा वह बिल्कुल गलत है।

अक्सर देखा जाता है कि स्लिप्स की तस्वीरें या वीडियोस को बैक साइड से लिया जाता है और सोशल मीडिया पर डालकर स्टार को पहचानने के लिए कहा जाता है।

बता दें कि इसको लेकर कई सितारों को यह भी कहते सुना गया है कि पीछे से मत लेना। जानवी कपूर के इस बयान के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ठीक है तो बुर्खा पहन लो। कोई ज़ूम नहीं करेगा। एक ने लिखा जब खुद को पोस्ट देते समय शर्म नहीं आती तो देखने और खींचने वालों को क्यों आएगी? एक ने लिखा शर्म दिखाने वाले को आनी चाहिए।

Leave a Comment