धर्मेंद्र नहीं दिलावर खान हैं गरम धर्म। 45 साल पहले तोड़ी धर्म की सारी दीवारें। पंजाबी पुत्र ने लिया बड़ा फैसला। इस्लाम अपनाकर सभी को चौंकाया। पहली पत्नी प्रकाश कौर को लग गया था झटका। सदमे में आ गए थे सनी और बॉबी। हेमा मालिनी को सुनने पड़ गए थे ताने पर ताने। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र इस वक्त सुर्खियों में छाए हुए हैं। तभी खबर आती है कि वह में हैं। फिर पता चलता है वो वेंटिलेटर पर आ गए हैं। अब देओल परिवार ने यह जानकारी साझा कर दी है कि धर्म जी एकदम सही सलामत हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है .
और अब घर पर आराम कर रहे हैं। इसी बीच धर्मेंद्र से जुड़ी हर अपडेट और जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये जानकारी भी कि उन्होंने 45 साल पहले इस्लाम धर्म अपना लिया है। और अपना नाम बदलकर दिलावर खान रख दिया था।
अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि पंजाबी पुत्तर की ज़िंदगी में ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने इस्लाम अपना लिया। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। हिंदी सिनेमा में हिमैन के नाम से मशहूर हुए एक्टर धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी लोगों के बीच खूब सुर्खियों में रहे थे।
धर्मेंद्र ने दो-दो शादियां की थी। पहली शादी बॉलीवुड में आने से पहले ही उन्होंने कर ली थी। जबकि दूसरी शादी बॉलीवुड में आने के लगभग 20 साल बाद बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ की थी। लेकिन उस वक्त धर्मेंद्र पर यह आरोप भी लगे थे कि उन्होंने हेमा से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया था और दोनों का निकाहनामा भी वायरल हो गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से साल 1954 में की थी। उस वक्त धर्मेंद्र की उम्र सिर्फ 19 साल की थी। दोनों चार बच्चों के पेरेंट्स बने। इसमें दो बेटे बॉबी और सनी जबकि दो बेटियां विजेता और अजीता देओल शामिल हैं। इसके बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से साल 1980 में दूसरी शादी कर ली थी। बता दें धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी जरूर की लेकिन उन्होंने पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था। ऐसे में जब धर्मेंद्र ने हेमा से शादी की तो लोगों ने दावे करने शुरू कर दिए थे कि तलाक ना होने के चलते धर्मेंद्र और हेमा ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह करने का फैसला किया था। इसी बीच जब हेमा मालिनी की जिंदगी पर किताब हेमा मालिनी बियों्ड द ड्रीम गर्ल में बताया गया कि यह अफवाह हर जगह फैली थी। बाद में हेमा का नाम आयशा बी और धर्मेंद्र का नाम दिलावर खान रख दिया गया था और दोनों ने धर्म परिवर्तन किया था।
इसी किताब में धर्मेंद्र ने इन दावों को गलत बताया था। दिग्गज अभिनेता ने कहा था मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो कि अपनी पसंद के लिए खुद का धर्म बदल दूंगा। यह सभी आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें धर्मेंद्र और हेमा की शादी 1980 में हुई थी और इसी समय एक निकाहनामा भी वायरल हो गया था जिसमें दिलावर खान और आयशा बी का नाम मेंशन था। जिसके चलते लोगों को लगने लगा था कि यह निकाहनामा धर्मेंद्र और हेमा का है। लेकिन ना हेमा मालिनी ने कभी धर्म बदलकर शादी करने की बात कबूल की और धर्मेंद्र ने तो इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।
