[संगीत] मां-बाप दोनों सुपरस्टार लेकिन फ्लॉप निकली सुपरहिट पेरेंट्स की बेटी। बचपन के दोस्त से प्यार और फिर शादी में मिला दर्द। तलाक के बाद 44 की उम्र में जी रही है सिंगल लाइफ। जन्मदिन के मौके पर हुई इमोशनल। मां-बाप पर एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार। वेल यहां हम बात कर रहे हैं बड़े पर्दे के यमला पगला एक्टर और ड्रीम गर्ल यानी कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के बारे में।
जी हां, यह बात तो जगजाहिर ही है कि सुपरहिट प्रिंस की बेटी होने के बावजूद भी ईशा देओल अपना चाम बड़े पर्दे पर बिखेरने में नाकामयाब रही। ना धर्मेंद्र हेमा की बेटी की खूबसूरती का कुछ खासा जादू और ना ही सुपरहिट पेरेंट्स का एक्स फैक्टर ईशा के फिल्मी करियर में काम आया। लेकिन फ्लॉप फिल्मी करियर के बाद भी धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। और आज वही ईशा देओल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
जी हां, ईशा देओल का आज 44 बर्थडे है। 2 नवंबर के दिन 44 साल की हुई ईशा देओल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और एक्ट्रेस को खूब बधाइयां भी मिल रही हैं। साथ ही जन्मदिन के मौके पर ईशा की पर्सनल लाइफ के चर्चे भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। वेल यह तो E2 आपको पहले ही बता चुका है कि फरवरी 2024 में तलाक लेने वाली ईशा अब अपनी बेटियों के साथ अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं। साल 2024 में 11 साल के खूबसूरत रिश्ते को खत्म करने के बाद जहां ईशा देओल अभी तक सिंगल है तो वहीं एक्ट्रेस के एक्सपति भरतानी दूसरी बार प्यार में पड़ चुके हैं। इतना ही नहीं धर्मेंद्र की एक्स जमाई ने एंटरप्रेन्योर मेघना लखानी के साथ अपने रिश्ते को भी कंफर्म कर दिया है।
इसी के साथ अपने 44वें जन्मदिन के मौके पर हेमा और धर्मेंद्र की लाडली अपने लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट को लेकर भी सभी का ध्यान खींच रही हैं। जी हां, अपने बर्थडे स्पेशल पोस्ट में राध्या और मिराया की मम्मी ने एक बेहद हार्ट टचिंग और क्यूट तस्वीर शेयर की है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि ईशा ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने मम्मी पापा यानी कि धर्मेंद्र और हेमा के साथ एक थैंक्यू पोस्ट शेयर किया है और एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
थ्रोबैक फोटो में आप बेबी ईशा को मुस्कुराते हुए तो धर्मेंद्र और हेमा को बेटी को निहारते हुए कैंडिडेट पोस्ट देते हुए साफ देख सकते हैं। तस्वीर में ईशा जितनी मासूम और प्यारी लग रही हैं तो वहीं हेमा और धर्मेंद्र भी काफी प्यारे नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा मैं आपकी वजह से हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं मेरे मम्मी पापा और आप सभी को जन्मदिन की प्यारी-प्यारी शुभकामनाओं और आशीर्वाद देने के लिए बहुत धन्यवाद। आप सभी को प्यार खुश, स्वस्थ और मजबूत रहे।
पोस्ट वायरल होने के साथ-साथ अब ईशा को बर्थडे की खूब सारी बधाइयां भी मिलती हुई नजर आ रही हैं। गौर करने वाली बात है कि एक्स पति भरतानी के साथ तलाक के बाद भी ईशा खास रिश्ता शेयर करती हैं। सेपरेशन के बाद भी कपल मिलकर बेटियों की कोपरेंटिंग तो कर ही रहे हैं। साथ ही दोस्ती का रिश्ता भी शेयर करते हैं।
बीते दिनों ही दोनों पार्टी करते हुए भी नजर आए थे। वेल देखना होगा कि 44 साल की हुई ईशा देओल अपना 44वां बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करती हैं और कब तक ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती हैं।
