ईशा ने खोली एक्स-पति की पोल! भरत की इस बात थी खफा!

धर्मेंद्र के एक्स दामाद ने कर दिया था बेटी ईशा का जीना मुश्किल। देओल परिवार की लाडली की एक बात से खुश नहीं थे भरत। परेशान होकर एक्ट्रेस ने लिया तलाक। मां हेमा ने भी की थी एक्स दामाद को समझाने की खूब कोशिश। नन्ही बेटियां भी नहीं रुकवा पाई मम्मी पापा का डिवोर्स। धर्मेंद्र की लाडली बेटी ईशा देओल इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। जितना उनकी प्रोफेशनल लाइफ ने बज नहीं बनाया उतना उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई है। वजह है उनके एक्स हस्बैंड भरत तख्तानी की न्यू गर्लफ्रेंड।

यह कहना गलत नहीं होगा कि ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेस वूमन मेघना लखानी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं बता दें कि धर्मेंद्र की बेटी और भरत ने साल 2024 में ही अपनी 11 साल की शादी को तोड़ दिया था। अब इसी बीच ईशा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके एक्स हस्बैंड नहीं चाहते थे कि शादी के बाद उनका वजन बढ़े। इसके अलावा उनकी मां और दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी ईशा को शादी के दौरान एक अहम सलाह दी थी। वो क्या है और ईशा किस बात से इतना परेशान हो गई थी?

सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। शादी के कुछ समय बाद एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा था कि उन्हें लगभग सत्य पे सत्ता की हेमा मालिनी के किरदार जैसा महसूस होता था। क्योंकि वह तख्तानी परिवार की पहली बहू थी। जहां भरत के छह और कजन भाई-बहन भी थे। उन्होंने यह भी बताया कि भरत को उम्मीद थी कि शादी के बाद उनका वजन नहीं बढ़ेगा। ईशा ने उनके तौर तरीकों को अपना लिया था और उन्हें खुश रखना सीख लिया था।

एक्ट्रेस ने कहा था कि भरत नहीं चाहते थे कि उनका वजन बढ़े जिसके चलते उन्होंने अष्टांग योग क्लासेस भी ज्वाइन की थी। शादी के समय वर्किंग वूमन होने के बावजूद उन्होंने बताया कि उनकी मां हेमा मालिनी चाहती थी कि वह एक अच्छी पत्नी की भूमिका निभाएं। जहां वो अपने पति से पहले उठें और घर के कामों में अपनी सास की मदद करें। ईशा ने बताया मां की हमेशा एक सलाह होती है। देर तक नहीं सोना चाहिए। अपने पति से पहले उठना चाहिए। अपनी सास की मदद करनी चाहिए।

अपनी डांस प्रैक्टिस मत छोड़ना। वहीं आपको बता दें भरत भी उसी इंटरव्यू का हिस्सा थे। उन्होंने वहां कहा था कि ईशा हमेशा से घरेलू रही हैं। फिर ईशा ने खुद स्वीकार किया कि जब वो भरत से मिली तो उन्हें चाय बनाना भी नहीं आता था। लेकिन उन्हें खुश करने के लिए उन्होंने सब कुछ सीख लिया था। भरत ने यह भी कहा था कि ईशा उनकी मां का और उनके मूड का बहुत ख्याल रखती हैं।

वो बहुत अच्छी तरह से घुलमिल गई हैं। वहीं आपको बता दें फरवरी 2024 में ईशा देओल और भरत तख्तानी ने एक जॉइंट मीडिया स्टेटमेंट के जरिए यह ऐलान किया था कि वह दोनों अलग हो रहे हैं और कोपरेंट्स के तौर पर अपनी बच्चियों की परवरिश करते रहेंगे। बताते चले कि दोनों की शादी 2012 में हुई थी और शादी के 11 साल बाद दोनों ने डिवोर्स ले लिया।

Leave a Comment