उत्तर प्रदेश के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई और अंशिका वर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। दोनों ही अपने काम के लिए सख्त और जिम्मेदार अफसर माने जाते हैं। लेकिन हाल ही में अंशिका वर्मा और केके की ग्रैंड इंगेजमेंट हुई।

जिसके बाद से कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी से कुछ रोज पहले अंशिका और केके बिश्नोई ने एक बेहद रोमांटिक फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट की फोटो भी अब सामने आ गई हैं। आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा ने अपने Instagram पर यह फोटो शेयर की है। वह भी प्यारे से कैप्शन के साथ। फोटोशूट के एक-एक तस्वीर में जहां आईपीएस के केके अपनी होने वाली दुल्हनिया से नजरें ही नहीं हटा पा रहे। तो वहीं आईपीएस अंशिका वर्मा ने भी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने इन फोटोस को शेयर करते हुए लिखा मेरा ख्वाहिशों का शामियाना।

बता दें इन फोटो में अंशिका और केके बिश्नोई दोनों ही सिल्वर वर्क और वाइट बेस वाले एथेनिक लुक में जबरदस्त नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आईपीएस अंशिका वर्मा पिंक कलर के ब्लाउज और ब्रेड लुक में बॉलीवुड हीरोइन को भी मात देती दिखाई दे रही हैं।
एक फोटो में दोनों नदी किनारे एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं जो बेहद रोमांटिक लग रहा है। तो वहीं एक फोटो में अंशिका चेयर पर बैठी है और केके बिश्नोई उनके चेयर के पास खड़े हैं जो एकदम रॉयल लुक दे रहा है। वहीं एक फोटो में दोनों बाहों में बाहें डाले एक दूसरे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। आप इन सभी फोटोस में देख सकते हैं कि अंशिका वर्मा और केके दोनों एक दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे।

वेल आप भी देखिए अंशिका वर्मा और केके विश्नोई के प्रीवेडिंग शूट की यह फोटो। वहीं आपको बता दें कि रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां तेज चल रही हैं। शादी से पहले हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को दोनों साथ फेरे लेंगे।
