उत्तर प्रदेश के दो जानेमाने आईपीएस शादी रचाने जा रहे हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारी जल्द ही जीवन साथी बनेंगे। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा 30 मार्च को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और विवाह समारोह राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा।
हाल ही में होली पर बरेली से एसपी अंशिका वर्मा और संभल से एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के डांस वीडियो भी वायरल हुए थे। तो चलिए दोनों की शादी को लेकर आपको पूरा अपडेट देते हैं। साथ ही बताएंगे दोनों की लव स्टोरी। दरअसल 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमान गांव में हल्दी संगीत सेरेमनी है। 28 मार्च को शादी और 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में रिसेप्शन है। दोनों की पहली मुलाकात 2021 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे।
यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरी मना गांव के रहने वाले हैं। मौजूदा वक्त में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली हैं। इससे पहले यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर सराबोर नजर आए बरेली में आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा ने गुरुवार को काला चश्मा पहनकर लंदन ठुमकदा गाने पर डांस किया था।
अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से धुरंधर मूवी के फसला गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी। एसपी के के बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हैं। वह मौजूदा वक्त में संभल जिले की कमान संभाल रहे हैं और अपने सख्त फैसलों और कार्यशैली के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। केके का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले के किसान परिवार में हुआ था। वह छह भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बिश्नोई ने बताया था कि 12वीं के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया और सेंट स्टीफन कॉलेज 2013 में बीए की डिग्री हासिल की। यहीं से उनका विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा पूरी हुई।
लेकिन वह घर से पैसा नहीं लेना चाहते थे और अपनी मेहनत से पढ़ाई करना चाहते थे। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप का आवेदन किया और उनका चयन हो गया। फ्रांस सरकार ने उन्हें ₹40 लाख की स्कॉलरशिप दी। उस वक्त स्कॉलरशिप पाने वाले वह इकलौते भारतीय थे। उनका सिलेक्शन पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के लिए हुआ। जहां 2015 में उन्होंने इंटरनेशनल सिक्योरिटी में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फ्लेचर स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी से पढ़ाई की और 6 महीने अमेरिका में रिसर्च की। इसके बाद उन्होंने जॉन एफ कैनडी यूनिवर्सिटी जेएनयू में दाखिला लिया। रिसर्च के लिए उनकी पूरे देश में पहली रैंक आई। यहां उन्होंने चीन से संबंधित सब्जेक्ट्स पर एमफिल किया। इसके बाद 23 साल की उम्र में विदेश मंत्रालय ज्वाइन किया और अंडर सेक्रेटरी के लेवल पर काम किया। विदेश सेवा संस्थान में आठ देशों के लिए एक्सपर्ट्स के तौर पर ट्रेनिंग ली। केके बिश्नोई की पहली पोस्टिंग 2019 में मेरठ के पर्तापुर थाना प्रभारी के रूप में हुई।
इसके बाद 2021 में दूसरी पोस्टिंग एएसपी के तौर पर मुजफ्फरनगर में हुई। फिर 204 में तीसरी पोस्टिंग एसपी के तौर पर संभल में हुई। अब बात करते हैं आईपीएस अंशिका वर्मा के बारे में। वह प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन नोएडा में की है। साल 2014 से 18 तक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री भी हासिल की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की। अंशिका के पिता उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड यानी यूपीपीसीएल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।
मां एक हाउसवाइफ हैं। पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर एएसपी हुई। आईपीएस अंशिका वर्मा Instagram पर काफी फेमस है। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स भी हैं।
