भारती सिंह को है बेटी की इच्छा,’बच्ची’ करने वाले मांगे इंजेक्शन।

ज्यादातर हम महिलाओं को बेटा पैदा होने के इंजेक्शन लेता हुआ देखते है लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने डॉक्टर से बेटी होने के इंजेक्शन मांगे है।

जी हां हम बात कर रहे है कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की। एक बेटे की मां बन चुकी भारती ने हाल ही में दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की है, भारती की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में जानकर उनके फैंस काफी खुश है।

लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर भारती की एक डिमांड ने सबको चौंका दिया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर यह बात काफी चर्चा में है कि भारती ने डॉक्टर से बेटी होने के इंजेक्शन की डिमांड की है।

हालांकि आपको बता दे की भारती ने यह डिमांड मस्ती में की थी, दरअसल भारती सिंह काफी टाइम पहले करीना कपूर के चैट शो वॉट वुमेन वॉन्ट मैं गई थी जहां उन्होंने दूसरी बार मां बनने की इच्छा जाहिर की थी।

इस शो में भारती ने कहा था – क्या आपके पास कोई डॉक्टर है जो एक इंजेक्शन लगाता है जिसके पास बेटी का इंजेक्शन हो, कि बेटी ही हो.’ इस पर करीना ने जवाब दिया था- ‘मेरे खुद के दो बेटे हैं. मुझे कुछ पता नहीं और फिर दोनों हंसने लगी थीं. भारती ने कहा था- ‘मुझे सिर्फ बेटी चाहिए.’ ।

भारत की दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस होते ही यह पुराना वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है। बता दे की भारती ने बहुत क्यूट तरीके से प्रेगनेंसी अनाउंस की है भारती ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं. वहीं गोला के अकाउंट से भी एक फोटो शेयर की है. जिसमें गोला ने एक टीशर्ट पहनी है जिस पर लिखा है- मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं. ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘अब मुझसे भी छोटा कोई आ रहा है.’

Leave a Comment